आपके मोबाइल में लगी SIM की कोई लास्ट डेट होती है क्या? सिम की कोई एक्सपायरी (sim card expiry date) होती है क्या? सिम आखिर कितने साल तक चलती है. सिम को बदलने का सही समय क्या है? क्या सिम बदलना भी चाहिए? इतने सारे सवालों का खुल जा सिम-सिम तब हुआ, जब कल हमारे प्रोडक्शन हेड अमितेश ने मेरे से यही सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि क्या मुझे अपनी सिम बदलनी चाहिए. उनसे कुछ एक सवाल पूछने के बाद मैंने कहा यस. बिल्कुल बदलनी चाहिए. अब मैंने ऐसा क्यों कहा उसके लिए आपको स्टोरी को पढ़ना होगा.
SIM की भी आखिरी तारीख होती है? जानिए कब बदल लेना चाहिए
SIM Card expiry date: सैद्धांतिक तौर पर तो सिम की कोई आखिरी तारीख नहीं होती है. लेकिन सिम आखिर कितने साल तक चलती है. सिम को बदलने का सही समय क्या है? क्या सिम बदलना भी चाहिए?

सैद्धांतिक तौर पर तो सिम की कोई आखिरी तारीख नहीं होती है, माने सिम के पैकेट पर ऐसा कुछ नहीं लिखा होता है. लेकिन सिम के इस्तेमाल से लेकर नेटवर्क के 'वर्क' नहीं करने पर सिम को समाप्त माना जा सकता है. जैसे हमारे अमितेश जी के केस में हुआ. उनको नेटवर्क की दिक्कत हो रही थी. दरअसल उनकी सिम 7 साल पुरानी थी.
इतने सालों में वो कई बार सिम ट्रे से बाहर आई होगी. माने घिस जाने से लेकर उसके मेटल वाले हिस्से में खरोंच लगने के पूरे चांस हैं. इसका असर नेटवर्क के आवन-जावन पर पड़ता ही है. नेटवर्क की तकनीक में भी बदलाव होता है, जिसका सीधा संबंध सिम से होता है. जब हम 3G से 4G में शिफ्ट हुए तो टेलिकॉम कंपनियों ने खुद बुलाकर सिम चेंज करवाई थी, ताकि हर कोई लेटेस्ट नेटवर्क का मजा ले पाए.

ये भी पढ़ें: एंड्रॉयड स्मार्टफोन का सबसे 'जादुई' फीचर 4 सितंबर से बंद, लेकिन फिर मिलेगी AI की ताकत
हालांकि 4G से 5G में कूदी मारने पर सिम बदलना जरूरी नहीं है, क्योंकि ज्यादातर सिम पहले से ही इसको सपोर्ट करती हैं. लेकिन पुरानी होने, या नमी चली जाने पर सिम बदल लेनी चाहिए. वैसे भी सिम बदलना कोई बड़ा काम नहीं. नजदीक के आउटलेट पर जाकर ये काम महज कुछ मिनटों में हो जाता है. बस एक बात का ध्यान रखें.
सिम बदलने पर अगले 24 घंटे सेफ़्टी के लिए एसएमएस सेवा बंद रहती है. ऐसा सिम के दुरुपयोग को रोकने के लिए किया जाता है. तो आप सिम बदलने का वक्त इसी हिसाब से चुनिये. वैसे इन सब झंझटों में नहीं पड़ना तो E-Sim सबसे बढ़िया, बशर्ते आपका फोन उसको सपोर्ट करता हो. सिम खोने, टूटने का डर नहीं. फोन अगर चोरी हुआ या गुम हो गया, तो उसे ट्रैक करने का चांस भी ज्यादा होता है.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?













