अगस्त में बारिश कम होगी या ज्यादा होगी या औसत होगी, कहना मुश्किल है. लेकिन सावन के इस महीने में स्मार्टफोन की बारिश (Upcoming smartphone launch in august) खूब होने वाली है. सैमसंग ने तो अपना फोल्ड जुलाई में अनफोल्ड कर दिया. इसलिए अब बारी बाबा गूगल की है. गूगल बाबा ने पिक्सल सीरीज की लॉन्च की तारीख बता दी है. आप किसी को बताना मत, हम आपको बता देते हैं कि लॉन्च का निमंत्रण खाकसार को भी आया है. रेडमी और पोको बैटरा फोन लॉन्च करने वाले हैं. इधर की अंदर की बात भी हमको पतो है. आपको बता देते हैं. अपने तक रखना.
स्मार्टफोन लवर्स के लिए 'सावन आया झूम के', अगस्त में आ रहे तीन तगड़े फोन
अगस्त के महीने में बड़ी बैटरी वाले पोको और रेडमी के स्मार्टफोन से लेकर गूगल पिक्सल 11 सीरीज लॉन्च होने (upcoming smartphone launches in August 2026) वाली है.

कुछ महीने पहले शाओमी परिवार के सबसे छोटे सदस्य ने POCO X8 Pro बाजार में उतारा था. बाजार से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला. तभी से कयास लग रहे थे कि POCO M8 Power भी आएगा. 4 अगस्त को ये फोन इंडिया में लॉन्च होगा. कंपनी प्रमोशन में Your Binge हैशटैग लगा रही. माने कंपनी चाहती है कि आप बैटरी की चिंता किए बगैर लगातार यूट्यूब पर Lallantop देख सको और Netflix पर चिल कर सको. इसलिए कंपनी 8000mAh की बैटरी देने वाली है. AMOLED Display के साथ तीन कलर भी मिलेंगे. फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Flipkart और पोको की वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
गूगल ने पिछले कुछ सालों में दो अच्छे काम किए. पहला पिक्सल सीरीज को इंडिया में फिर से लॉन्च किया. साथ ही लॉन्च को अक्टूबर से खिसकाकर अगस्त कर दिया. कंपनी ने बता दिया है कि पिक्सल 11 सीरीज 12 अगस्त को लॉन्च होगी. डिजाइन तो पिक्सल 10 जैसा होगा लेकिन बैक पैनल पर लाइट जैसा कुछ मिल सकता है. पिक्सल डिवाइस के बारे में कुछ भी कहने से बेहतर ये जान लीजिए कि जब इंडियन मार्केट में कई स्मार्टफोन कंपनियों की हालत खराब है, वैसे में प्रीमियम सेगमेंट में गूगल 68 फीसदी ग्रोथ लेकर सबसे आगे है. वैसे तो ये भी एंड्रॉयड है मगर ये गूगल का बनाया हुआ फोन है. जब दुनिया कैमरा समझ रही थी तब इस डिवाइस ने शानदार तस्वीरें क्लिक करके सभी को हैरान कर दिया था. देखते हैं इस बार क्या निकलता है गूगल के पिटारे से.
REDMI Note 17Paulo Coelho के प्रसिद्ध उपन्यास 'द अलकेमिस्ट' में एक लाइन है, 'जो चीज एक बार होती है, वह दोबारा कभी नहीं हो सकती.' लेकिन जो चीज दो बार होती है, वह तीसरी बार जरूर होगी. REDMI Note का मामला भी ऐसा ही लगता है. इसी साल शाओमी के 'मंझले भाई' ने नोट 15 सीरीज लॉन्च की थी. ऐसे में 17 अगस्त आने का चांस नहीं था. मगर ये तो 6 अगस्त को आ रहा है.
इस फोन में कंपनी ने 8000mAh बैटरी लगाई है, इसलिए इसे mAhsterEdition बुला रही. कंपनी का दावा है कि डिवाइस में 7 इंच की स्क्रीन है तो फोन के साथ टैबलेट का मजा भी मिलेगा. अब ऐसा होगा या नहीं, वो पता चल जाएगा. वैसे नोट सीरीज कंपनी की इंडिया में सबसे ज्यादा झंडे गाड़ने वाली सीरीज रही है. इसके कुछ डिवाइस तो मार्केट में ब्लैक में भी बिके थे.
ये भी पढ़ें: Redmi Note 15 Pro: मक्खन डिस्प्ले, 200 मेगा पिक्सल कैमरा, पूरे दिन की बैटरी, बस एक कसर रह गई
देखते हैं अगस्त सक्सेस की बारिश फिर कराएगा या नहीं.
वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?










