सितंबर के महीने में Apple ने अपना पहला फोल्ड फोन iPhone Duo लॉन्च किया. इंडिया में इसकी कीमत 3 लाख रुपये के करीब होगी. ऐप्पल के पगलू फैंस भी कीमत की वजह से थोड़ा दुखी हुए. एंड्रॉयड प्रेमियों ने तो बुक्का फाड़कर बताया कि इसके आधे में फोल्ड मिल जाता है. लेकिन, अक्टूबर में Vivo ने कहा Hold my beer और लॉन्च किया Vivo X Fold 6. पता है कितने का है? 12GB+512GB मॉडल का दाम है 2,19,999 रुपये. अब आप कहोगे इतना महंगा वीवो का फोन कौन लेगा भला? लेकिन ऐसा कहने से पहले जरा इस डिवाइस का तिया-पांचा जान लीजिए. शायद आपका मन बन जाए.
Vivo का 2.20 लाख का फोल्डेबल फोन लॉन्च, iPhone और Samsung के इन मॉडल को देगा टक्कर
फेस्टिव सीजन से पहले एक से बढ़कर एक महंगे डिवाइस लॉन्च हो रहे हैं. अब Vivo ने X Fold 6 लॉन्च कर दिया है. इस शानदार फोल्डेबल फोन की कीमत भी 2 लाख से ऊपर है. जानें इसके फीचर्स और लुक्स में क्या कुछ खास मिलेगा.

Vivo X Fold 6 में 200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh की बड़ी बैटरी और नया Dimensity 9500 Super Edition प्रोसेसर दिया गया है. कंपनी ने इसे फिलहाल 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाले एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है. फोन की प्री-बुकिंग 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है, जबकि इसकी बिक्री 13 अक्टूबर से Vivo के ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी.
पिछले कुछ सालों में वीवो के कैमरे में जबरदस्त अपग्रेड हुए हैं स्पेशली पोट्रेट शॉट्स में. Vivo X Fold 6 में 200MP का ZEISS मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS और ZEISS T स्टार कोटिंग भी मिलती है. इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. टेलीफोटो कैमरा 100x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. फोन 4K 60fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकता है. इसमें V3+ इमेजिंग चिप का इस्तेमाल किया गया है. यानी यह सिर्फ उन लोगों के लिए नहीं है जिन्हें फोल्डेबल स्क्रीन चाहिए, बल्कि उन यूजर्स के लिए भी है जो फोन से फोटो और वीडियो बनाते हैं.

ये भी पढ़ें: iPhone से कमतर नहीं Vivo X200 का कैमरा, लेकिन बाकी फीचर्स में कितना दम है?
Vivo X Fold 6 बैटरीयहां वीवो को ऐप्पल और सैमसंग से एक नहीं बल्कि 2 नंबर ज्यादा मिलते हैं. फोल्ड फोन में कंपनी ने 6900mAh की बैटरी खोंस दी है. सैमसंग और ऐप्पल 5000 पर झूल रहे. इसके साथ 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. अच्छी बात ये है कि बड़ी बैटरी के चक्कर में फोन मोटा नहीं हुआ. फोन में 8.02 इंच की 2K+ LTPO AMOLED इनर स्क्रीन और 6.51 इंच की कवर स्क्रीन है. दोनों स्क्रीन 1Hz से 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं.
ये भी पढ़ें: ₹4.5 लाख का iPhone Duo खरीदने से अच्छा है ये काम कर लें, पैसा बढ़ भी सकता है
Vivo X Fold 6 सॉफ्टवेयरVivo X Fold 6, Android 17 पर बेस्ड OriginOS 7 के साथ आता है. फोन में Origin Workbench और Multi-Split Screen जैसे फीचर हैं. इससे एक साथ कई ऐप चलाए जा सकते हैं. रही बात iPhone Duo और सैमसंग फोल्ड 8 अल्ट्रा से मुकाबले की तो आईफोन का अपना यूजर बेस है. एंड्रॉयड में सैमसंग फोल्ड का सबसे बड़ा खिलाड़ी है. कीमत में भी वीवो से 5 हजार सस्ता है. ऐसे में अपने पुराने वर्जन X Fold 5 से 60 हजार महंगा नया फोन कैसे अनफोल्ड होगा, वो देखने वाली बात होगी.
नोट: "Hold my beer" एक बहुत ही लोकप्रिय इंटरनेट मीम और बोलचाल का मुहावरा (Slang) है. जिसका मतलब बस यूं है कि तुम क्रेजी हो तो हम क्रेजी प्रो मैक्स हैं.
वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?











