The Lallantop

घर के पास Wi-Fi पता लगाने का सरकारी जुगाड़, झन्नाटे में चलेगा नेट!

सरकार का Sanchar Saathi पोर्टल सिर्फ फोन खो जाने की कंडीशन में काम नहीं आता बल्कि आपके घर या ऑफिस के आसपास के सारे वाईफाई सर्विस प्रोवाइडर का डिटेल भी डिटेल में बता देता है. अगर आप नया कनेक्शन लगवाना चाहते हैं तो सिंगल क्लिक में सब इधर ही मिलेगा.

Advertisement
post-main-image
नया वाईफाई सर्च करने में मदद करेगा सरकारी पोर्टल

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सरकार ने संचार साथी पोर्टल पर नया फीचर जोड़ा है जो उपयोगकर्ताओं को अपने इलाके में उपलब्ध वाईफाई सर्विस प्रदाताओं की पूरी जानकारी देता है।
  • देश में मोबाइल डेटा की स्पीड 5G के कारण बेहतर हुई है लेकिन स्थिर और बहु-डिवाइस कनेक्शन के लिए वाईफाई का महत्व बढ़ा है, जिससे वाईफाई कनेक्शन मिटाने में दिक्कत होती थी।
  • यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को विभिन्न ऑपरेटरों का विवरण जल्दी प्राप्त करने में मदद करेगा जिससे घर या ऑफिस के लिए वाईफाई सेवा चुनने की प्रक्रिया सरल और त्वरित होगी।

देश में मोबाइल डेटा काफी किफायती है. अब तो 5G भी उपलब्ध है तो स्पीड की भी कोई ऐसी दिक्कत नहीं है. लेकिन जब बात एक स्टेबल कनेक्शन की आती है तो उसका जिम्मा Wi-Fi के ऊपर होता है. ऑफिस से लेकर घर के कई डिवाइस में इंटरनेट चलाना हो तो उसका भार भी वाईफाई को उठाना पड़ता है. मतलब, बगैर वाईफाई के काम मुश्किल होता है. और ऐसी ही मुश्किल होती है जब नया वाईफाई कनेक्शन चाहिए हो. बड़ी माथा पच्ची.

Advertisement

आपकी इसी माथापच्ची को सरकार का एक पोर्टल दूर कर सकता है. आपके इलाके में कौन वाईफाई सर्विस उपलब्ध करवा रहा है. ईमेल से लेकर मोबाइल नंबर और वेबसाइट तक. सबकी जानकारी इस पोर्टल पर मिल जाती है. पोर्टल का नाम है-

संचार साथी (Sanchar Saathi) पोर्टल

मुमकिन है कि इस पोर्टल या वेबसाइट का नाम आपने पहले भी सुना होगा. सरकारी वेबसाइट जो फोन खो जाने की कंडीशन में काम आने वाला सबसे भरोसे का टूल है. अगर आप अपना मोबाइल फोन खो देते हैं, तो आप इस पोर्टल पर जा सकते हैं. आपका स्मार्टफोन नकली हो सकता है? पहले से इस्तेमाल किया हुआ भी हो सकता है और चोर बाजार का माल भी. इसका पता भी इसी पोर्टल से चल जाता है. आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन जारी हुए हैं. कोई फर्जी कनेक्शन जारी हुए हैं तो उसकी रिपोर्ट भी इसी पोर्टल पर होती है. हमने पूरी प्रोसेस को डिटेल में बताया है. आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

Advertisement

नकली फोन, मोबाइल चोरी का डर, सरकार का ये नया हथियार सारे काम बना देगा!

आज बात इसके नए-नवेले फीचर की जो वाईफाई कनेक्शन सर्च करने में मदद करता है. इसके लिए आपको पोर्टल पर विजिट करना होगा.

# यहां होम पेज पर तमाम सर्विस और विकल्प नजर आएंगे.

Advertisement

# उंगलियां फिराते हुए थोड़ा नीचे आएंगे तो ‘Know Your Wireline Internet Service Provider’ लिखा दिखेगा

संचार साथी पोर्टल 

# इस पर टप्पा मारते ही नई स्क्रीन ओपन होगी

# अपने इलाके का पिन कोड एंटर करते ही तमाम ऑपरेटर सामने आ जाएंगे

संचार साथी पोर्टल

# सरकारी से लेकर निजी ऑपरेटर्स से जुड़े तमाम डिटेल्स मसलन नाम, ईमेल, कॉन्टेक्ट नंबर स्क्रीन पर दिख जाते हैं.

बस इतना ही. हालांकि, आप हर कंपनी के ऐप या वेबसाइट पर जाकर भी सर्विस एरिया का पता कर सकते हैं. मगर वो बहुत टाइम खपाने वाला है. विशेषकर जब आप एक जगह से दूसरे जगह ट्रांसफर होते हैं या घर बदलते हैं. ऐसे में संचार साथी नया वाईफाई कनेक्शन सर्च करने में 'साथी' बन सकता है. 

वीडियो: मास्टरक्लास: सरकार का संचार साथी पोर्टल आपके किस काम आएगा, कैसे इस्तेमाल होगा?

Advertisement