The Lallantop

डॉक्टर ने पत्नी पर नजर रखने को पूरे घर में लगवाए कैमरे, तंग आकर पत्नी ने जान दे दी

आरोप है कि डॉक्टर नितिन तिलकर ने पूरे घर में CCTV कैमरे लगवाए हुए थे, ताकि वह अपनी पत्नी पर नजर रख सके. आरोप है कि उन्होंने और ससुराल वालों ने विशाखा की जिंदगी इतनी मुश्किल बना दी कि उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा.

Advertisement
post-main-image
पति ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए थे. (सांकेतिक फोटो: आजतक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • महाराष्ट्र के अंबरनाथ में विशाखा तिलकर नामक महिला ने कथित शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली, और उनके पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
  • विवाह के बाद विशाखा के ससुराल वाले दहेज की मांग और सामाजिक सम्मान ना मिलने से नाराज थे, साथ ही उन्हें लगातार सीसीटीवी कैमरों के जरिए नजर रखी जाती थी और शारीरिक रूप से पीटा जाता था।
  • पुलिस ने पति नितिन तिलकर को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपितों की खोज जारी है, और परिवार आत्महत्या से पहले हुई ज्यादतियों की जानकारी मिलने के बाद उसे वापस लाने की कोशिश कर रहा था।

महाराष्ट्र में एक महिला ने शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर अपनी जान दे दी. मृतका की पहचान विशाखा तिलकर (26) के तौर पर हुई है, जो अपने डॉक्टर पति नितिन तिलकर के साथ ठाणे के अंबरनाथ में रहती थीं. नितिन ने पूरे घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए थे, ताकि कथित तौर पर अपनी पत्नी पर नजर रख सकें. आरोप है कि उन्होंने और ससुराल वालों ने विशाखा की जिंदगी इतनी मुश्किल बना दी कि उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
क्या है पूरा मामला?

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, कपल की शादी इसी साल 30 अप्रैल को हुई थी. विशाखा के परिवार का कहना है कि शादी से पहले सब कुछ ठीक था, लेकिन शादी के तुरंत बाद हालात बदल गए. उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वाले इसलिए नाराज थे क्योंकि उन्हें शादी में मनमुताबिक दहेज या सम्मान नहीं मिला था. आरोप है कि विशाखा को उनकी पड़ोसन से बात करने पर ससुराल वालों ने पीटा था. 

'पूरे घर में लगवाए CCTV'

परिवार का यह भी आरोप है कि विशाखा को सिर्फ शारीरिक रूप से ही परेशान नहीं किया जाता था. अंबरनाथ में उनके घर के अंदर और बाहर कई CCTV कैमरे लगे हुए थे और उनके पति नितिन तिलकर उनकी हर हरकत पर नजर रखते थे, जिससे उनकी प्राइवेसी पूरी तरह खत्म हो गई थी. परिवार के एक सदस्य ने बताया,

Advertisement

"उस पर लगातार अपने मायके से गहने और पैसे लाने का दबाव डाला जाता था. नितिन तिलकर ने घर के अंदर और बाहर CCTV कैमरे लगवा रखे थे ताकि वह उनकी हर हरकत पर नज़र रख सके. जब भी वह किसी से बात करती, तो घर लौटने पर उसे बेरहमी से पीटा जाता था. जान देने से दो दिन पहले, पड़ोस की एक महिला से बात करने पर उनकी पिटाई की गई थी. तंग आकर उन्होंने अपनी जान दे दी."

परिवारवालों ने बताया कि आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपनी मां को उस ज्यादती के बारे में बताया था जो वह सह रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि उसके माता-पिता उसे वापस घर लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उन्हें खबर मिली कि उसने अपनी जान दे दी है.

ये भी पढ़ें: कानपुर में पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या की, फिर ऐसी कहानी बनाई पुलिस बेकसूर पड़ोसियों को ले गई

Advertisement
पति गिरफ्तार

अंबरनाथ के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में पति नितिन तिलकर, उनकी मां छाया और भाई निनाद के खिलाफ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. एक अधिकारी ने बताया कि नितिन को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो लोगों की तलाश जारी है.

वीडियो: मकान मालिक ने किराए के बदले पत्नी-बेटी की मांग की

Advertisement