जून खत्म होने में करीब हफ्ताभर बचा है. इसके बाद नया महीना लग जाएगा. नए महीने की 1 तारीख यानी 1 जुलाई से आपके काम के कई बदलाव होने वाले हैं. ये सभी बदलाव आपके काफी काम के हैं. इनमें से कुछ बदलाव ऐसे हैं जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड से लेकर जरूरी चीजों की कीमतों में होने वाले बदलाव का असर आपके बजट पर भी पड़ेगा.
1 जुलाई से होने वाले हैं ये 5 बदलाव, तेल-गैस की कीमतों समेत रसोई के बजट पर होगा असर
1 July Rule Change: एक जुलाई से बैंकिंग नियमों, क्रेडिट कार्ड से लेकर आधार के नियमों में बदलाव हो रहा है. इसका असर आपके रोजमर्रा के कामों से लेकर रसोई के बजट तक पर पड़ेगा.


जब से ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच लड़ाई शुरू हुई है एलपीजी (LPG) के दाम में कई बार बढ़े हैं. जून में भी एलपीजी के दाम बढ़ाए गए थे. सरकारी तेल कंपनियों ने जून में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये का इजाफा किया था. इसके बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम बढ़कर 942 रुपये हो गया था. फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3113.50 रुपये है . हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव करती हैं.
Aadhaar Card के नियमों में कौन से बदलाव होंगे?अगले महीने की पहली तारीख से आधार को लेकर बड़ा अपडेट आया है. यूनिक आइडेंटीफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI) की ओर से एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत अगर आपकी ईमेल आईडी, आधार कार्ड पर अपडेट नहीं है तो 1 जुलाई से बिना पैसे के ये काम किया जा सकता है. UIDAI आधार में ईमेल को अपडेट करने के लिए जुलाई से लेकर दिसंबर तक 6 महीने का वक्त दे रहा है. इस दौरान बिना किसी तरह का शुल्क चुकाए ईमेल एड्रेस अपडेट किया जा सकता है. पहले इस काम के लिए 75 रुपये का चुकाने पड़ते थे.
ये भी पढ़ें: ITR भरने के बाद इनकम टैक्स नोटिस आ जाए तो क्या करें?
ATF, CNG-PNG की कीमतें बदलेंगीमिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से पिछले 3-4 महीनों में हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले तेल यानी एयर टरबाइन फ्यूल (ATF), CNG और PNG की कीमतों में बदलाव देखने को मिला है. इसी तरह केन्द्र सरकार एलपीजी की जगह पर लोगों को पीएनजी का इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दे रही है. ऐसे में इस महीने से पीएनजी के अलावा CNG और ATF की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
HDFC Bank ने क्रेडिट कार्ड नियम बदले1 जुलाई से HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव हो रहा है. जुलाई से HDFC बैंक रेगैलिया गोल्ड क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले लोगों को घरेलू एयरपोर्ट लाउंज की फ्री सुविधा जारी रखने के लिए तिमाही खर्च की नई लिमिट पूरी करनी होगी. बैंक का कहना है कि एयरपोर्ट लाउंज के बढ़ते इस्तेमाल के मद्देनजर, बैंकों की तरफ से प्रीमियम कार्ड से जुड़ी सुविधाओं के नियम सख्त किए जाएंगे.
रिवाइज पॉलिसी के तहत रेगैलिया गोल्ड कार्ड के ग्राहकों को अगली तिमाही में मुफ्त घरेलू एयरपोर्ट लाउंज का फायदा उठाने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60 हजार रुपये खर्च करने होंगे. इस बदलाव से उन ग्राहकों पर असर पड़ेगा जो कार्ड का इस्तेमाल खासतौर से यात्रा से जुड़े फायदों के लिए करते हैं.
ये भी पढ़ें: होर्मुज खुलने से कच्चे तेल की कीमतें गिरेंगी, भारत में पेट्रोल-डीजल कब सस्ते होंगे?
जुलाई में बैंकों में कई छुट्टियांअगले महीने एक और बड़ा बदलाव बैंक की छुट्टियों को लेकर है. जुलाई महीने के दौरान बैंक करीब 12 दिनों तक बंद रहने वाले हैं. इनमें 6 सप्ताहिक छुट्टियों के अलावा 6 छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के वजहों के कारण रहने वाली हैं. ये छुट्टियां क्षेत्रवार होंगी. 11 जुलाई को महीने का दूसरा शनिवार है. 25 जुलाई को जुलाई महीने का चौथा शनिवार है. इन दोनों शनिवार को हमेशा की तरह अवकाश रहेगा.
वीडियो: अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत, अब कैसा खतरा मंडरा रहा है?


















