The Lallantop

AI को बनाने वाले ही खौफ में, अब सैम ऑल्टमैन सरकारों से बोले- प्लीज कुछ करिए ये तो...

Open AI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने चेतावनी दी कि इंसानियत AI पर अपना कंट्रोल खो सकती है. उन्होंने कहा, खतरा यह है कि यह इतनी तेजी से आगे बढ़ेगा कि लोग यह समझ ही नहीं पाएंगे कि क्या हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
सैम ऑल्टमैन ने UN सुरक्षा परिषद के सामने चेतावनी दी कि इंसानियत AI पर अपना कंट्रोल खो सकती है (तस्वीर साभार: AI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि भविष्य में इंसान AI के नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं और AI की तेजी से बढ़ती प्रगति को रोकना जरूरी है।
  • हाल के दिनों में AI एजेंटों के विद्रोही, कपटी और षड्यंत्रकारी व्यवहार की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे AI के जोखिम और नियंत्रण की आवश्यकता पर विचार हुआ है।
  • Anthropic समेत कई AI कंपनियों के नेताओं ने AI विकास की गति को धीमा करने और सुरक्षा नियमों को मजबूत करने की जरूरत पर ज़ोर दिया है ताकि संभावित नुकसान कम किया जा सके।

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के सामने चेतावनी दी कि इंसानियत AI पर अपना कंट्रोल (humans could lose control of the future to AI) खो सकती है. सैम ने कहा, ‘हो सकता है कि भविष्य में हमारा कंट्रोल AI के हाथ में चला जाए. खतरा यह है कि यह इतनी तेजी से आगे बढ़ेगा कि लोग यह समझ ही नहीं पाएंगे कि क्या हो रहा है, या जरूरत पड़ने पर दखल नहीं दे पाएंगे.’

Advertisement

उन्होंने काउंसिल से कहा कि इस समय बहुत सावधानी बरतने की ज़रूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि सुरक्षा के नियम सिर्फ AI कंपनियों को नहीं, बल्कि सरकारों को तय करने चाहिए. फिर उन्होंने कहा कि OpenAI ने पहले भी जान-बूझकर AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी की है और आगे भी ऐसा ही करेगा.

Advertisement

अब जरा कुछ बातों को समझिए.

  • एआई पर कंट्रोल किसका- सैम ऑल्टमैन का 
    एआई को खतरनाक किसने बनाया- सैम ऑल्टमैन ने 
    एआई किसकी वजह से कंट्रोल से बाहर होगा- सैम ऑल्टमैन की वजह से 
    एआई पर कंट्रोल कौन करेगा- सैम ऑल्टमैन

जब सभी कुछ सैम ऑल्टमैन या उनकी कंपनी Open AI या उनके जैसी दूसरी कंपनियों जैसे Anthropic या Google Deepmind का किया धरा है तो फिर रोकना भी आपको है. संदर्भ के लिए बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों में तमाम एआई कंपनियों के एजेंटों के "बागी" "कपटी" (deceptive), "षड्यंत्रकारी" (scheming) या "उपद्रवी" (rogue) होने की तमाम घटनाओं का पता चला है.

ये भी पढ़ें: AI इंसानों को तड़पा कर मारेगा? अब Anthropic की रिपोर्ट में 'बायोलॉजिकल मिसयूज' का दावा

Advertisement

इसके बाद Anthropic की रिपोर्ट में 'बायोलॉजिकल मिसयूज' का दावा तक किया गया. इसके बाद एंथ्रोपिक के सीईओ डारियो अमोदेई ने भी कहा कि अगर एआई डेवलपमेंट और सुरक्षा के मामले में सही फैसले लिए जाते हैं तो गंभीर नुकसान की संभावना काफी कम हो सकती है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एआई के विकास की रफ्तार को धीमा करने की जरूरत है. अमोदेई की बात से एआई के पोस्टर बॉय सैम और अरबपति कारोबारी एलन मस्क भी सहमत दिखे थे. UN में AI को लेकर हो रही चर्चा में भी Anthropic के CEO ने माना है कि AI को ठीक से संभाला नहीं तो मानवता के लिए खतरा बन सकता है. Bio Terrorist इससे Bio हथियार बना सकते हैं.

तो बड़े भईया सैम, छोटे भईया डारियो, चचा मस्क, दादा गूगल, जब स्लो करने का बटन तुमको ही दबाना है तो ये नौटंकी काहे. दबाओ बटन और करो अपने एजेंटों को काबू.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: ज्ञानेश कुमार ने सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की नहीं सुनी?

Advertisement