Open AI के सीईओ और एआई इंडस्ट्री के पोस्टर ‘बुआय’ Sam Altman ने अपना नाम बदल लिया है. अरे-अरे वो अमेरिकी प्रेसिडेंट डॉनल्ड ट्रंप वाला AI और SI (Superintelligent) वाला फंडा नहीं है. सैम आल्टमैन ने एक्स पर अपना बदलकर ‘Ram Altman’ कर लिया है. उन्होंने ये काम एकदम हल्लु से किया है, माने Sam से Ram करने पर उन्होंने कोई पोस्ट नहीं किया और ना कोई जानकारी साझा की. कई सारे इंडियन यूजर्स को लग रहा है कि शायद सैम दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए ऐसा कर रहे हैं. सैम के नाम बदलने पर मस्क भी मजे ले रहे.
सैम ऑल्टमैन ने अपना नाम Ram कर लिया, दिवाली की बधाई देने दौड़ पड़े भारतवासी!
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने X पर अपना डिस्प्ले नाम बदलकर 'RAM ऑल्टमैन' कर लिया है. नाम में किए गए इस बदलाव ने मीम्स की एक लहर पैदा कर दी है, खासकर भारतीय यूज़र्स के बीच, जो भगवान राम के संदर्भ का इस्तेमाल करते हुए 'हैप्पी दिवाली' की शुभकामनाएं दे रहे हैं.


पिछले हफ्ते Sam Altman एक पॉडकास्ट में गए थे. पॉडकास्ट के दौरान ऑल्टमैन ने तर्क दिया कि पर्सनल कंप्यूटर (PC/Laptop) में लगी मेमोरी यानी RAM अक्सर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होती है. उन्होंने कहा कि ग्लोबल लेवल पर जब संसाधनों की आपूर्ति सीमित हो, तब अलग-अलग कंप्यूटरों में बड़ी मात्रा में DRAM का बेकार पड़े रहना सही नहीं है.
उन्होंने बताया कि क्लाउड डेटा सेंटर कई यूजर्स को सेवा देकर उपलब्ध मेमोरी का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं. माने क्लाउड PC बनाओ जिसमें स्क्रीन तो घर पर होगी लेकिन स्टोरेज कहीं दूर किसी डेटा सेंटर में. इतना बोलते ही दुनिया उनको सुनाने लगी. माने कि भईया RAM अगर तुम या तुम्हारी कंपनी नहीं लीलती तो ये सब ज्ञान देने की जरूरत नहीं होती.
ये भी पढ़ें: AI नए-नए स्मार्टफोन के प्रेमियों का दुश्मन तो नहीं?
सैम के कहे का संदर्भ भी समझ लीजिए. पिछले एक साल में एआई की वजह से RAM की डिमांड में भारी बढ़ोतरी हुई है. एआई कंपनियों को RAM की इतनी ज्यादा जरूरत है कि वो मुंह मांगे दाम पर इसे खरीदने को तैयार हैं. इसी के चलते सैमसंग ने RAM के दाम 60 फीसदी तक बढ़ा दिए. उसके कुल प्रोडक्शन का 80 फीसदी बनने से पहले बिक चुका है. WD जैसी कंपनियों के पास RAM सप्लाई के अगले तीन साल के ऑर्डर पहले से रखे हैं. इसी के चलते स्मार्टफोन कंपनियों को RAM बढ़े दाम पर मिल रही और उसकी वजह से कीमतें 50 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी अपना RAM डेवलप करने का भी प्रयास कर रही है.
Sam से RAM बन गएपॉडकास्ट के अब X पर एक यूज़र ने उनसे अपना नाम बदलकर 'Ram Altman' रखने के लिए कहा. ऑल्टमैन इसके लिए मान भी गए, लेकिन उन्होंने साफ किया कि वे वास्तव में चाहते हैं कि दुनिया में मेमोरी की उपलब्धता बढ़े और लोग अपने कंप्यूटर में जितनी चाहें उतनी RAM लगा सकें. उन्होंने आगे कहा कि उनके पुराने बयानों को संदर्भ से हटकर पेश किया जाना 'परेशान करने वाला' है, और बताया कि वे लंबे समय से ग्लोबल लेवल पर मेमोरी के उत्पादन में भारी वृद्धि की वकालत करते रहे हैं.

Sam जैसे ही Ram Altman हुए, इंडियन यूजर्स ने इसको Ram homecoming और दिवाली से जोड़ दिया. अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने X पर लिखा, "लोगों को भी अपना RAM मिलना चाहिए!" हालांकि उन्होंने OpenAI प्रमुख का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया. इसके अलावा, ऑल्टमैन की टिप्पणियों को लेकर उनका अपमान करने वाली एक पोस्ट पर मस्क ने "सीरियसली" लिखकर जवाब दिया.

अब SAM कब तक Ram Altman बने रहेंगे ये देखना मजेदार होगा.
वीडियो: क्या आपका पड़ोसी CCTV से आप पर नजर रख सकता है?










