प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2026 के विदेश दौरों का खर्चा सामने आया है. केंद्र सरकार ने राज्यसभा में इसका खुलासा किया है. सरकार की ओर से बताया गया कि इस साल अब तक पीएम मोदी के विदेश दौरों पर करीब 74.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसमें जून में होने वाले फ्रांस दौरे का खर्चा नहीं जोड़ा गया है.
पीएम मोदी के विदेश दौरों पर कितना खर्च हुआ और उनसे देश को क्या मिला? सरकार ने संसद में बताया
विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने राज्यसभा में लिखित जवाब दिया. उन्होंने साल 2021 से अब तक प्रधानमंत्री के सभी विदेश यात्राओं और उन पर हुए कुल खर्चे का हिसाब किताब दिया है. इस साल पीएम के दौरे की शुरुआत मलेशिया से हुई.

विदेश राज्य मंत्री पवित्र मार्गेरिटा ने राज्यसभा में लिखित जवाब दिया. उन्होंने साल 2021 से अब तक प्रधानमंत्री की सभी विदेश यात्राओं और उन पर हुए कुल खर्चे का हिसाब किताब दिया है. इस साल पीएम के दौरे की शुरुआत मलेशिया से हुई.
फरवरी 2026 : मलेशिया और इजरायल दौरा
मलेशिया (7-8 फरवरी): इस साल फरवरी से पीएम मोदी के विदेश दौरे की शुरुआत हुई. वे सबसे पहले मलेशिया के दौरे पर गए, जिस पर 5.57 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्चा आया.
इजरायल (25-26 फरवरी) : इसके कुछ दिनों बाद पीएम मोदी इजरायल के दौरे पर गए. इस टूर पर 11.92 करोड़ रुपये खर्च हुए.
मई 2026 : यूरोप-खाड़ी देशों का दौरा
15 से 20 मई के बीच पीएम मोदी ने यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया. इन दौरों पर हुए खर्चों पर नजर डाल लेते हैं.
यूएई : लगभग 1.98 करोड़ रुपये.
नीदरलैंड : लगभग 3.60 करोड़ रुपये.
स्वीडन : करीब 6.33 करोड़ रुपये.
नॉर्वे : 17.46 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्चा हुआ.
इटली : लगभग 4.23 करोड़ रुपये.
जून 2026 : फ्रांस, स्लोवाक रिपब्लिक और सेशेल्स की यात्रा
फ्रांस और स्लोवाक रिपब्लिक (13-18 जून) : स्लोवाक रिपब्लिक की यात्रा पर 4.77 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए. इसी दौरान हुई फ्रांस यात्रा का बिल अभी तक प्रोसेस हो रहा है, इसलिए फ्रांस यात्रा पर आए खर्चे की जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है.
सेशेल्स (27 -29 जून) : जून के अंत में पीएम मोदी सेशेल्स के दौरे पर गए. उनकी इस यात्रा पर लगभग 8.22 करोड़ रुपये का खर्चा आया.
जुलाई 2026 : ओशिनिया और साउथ ईस्ट एशिया का टूर
पीएम मोदी ने 6 से 11 जुलाई के बीच इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा किया. इन दौरों पर हुए खर्चों पर भी नजर डाल लेते हैं :-
इंडोनेशिया : 3.87 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च हुए.
ऑस्ट्रेलिया : 1.18 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किए गए.
न्यूजीलैंड : लगभग 5.44 करोड़ रुपये.
कुछ देशों का पूरा खर्चा शामिल नहीं
सरकार द्वारा खर्चे के दिए गए डिटेल में कई देशों के आगे स्टार (*) लगा है. इसका मतलब है कि ये आंकड़े बिल्कुल फाइनल नहीं हैं. जब वहां के होटलों और सुरक्षा एजेंसियों के सभी बिलों का पूरी तरह से निपटारा हो जाएगा, तब फाइनल खर्च का सटीक आंकड़ा आएगा. जुलाई 2026 तक के उपलब्ध सभी खर्चों को अगर जोड़ दिया जाए, तो यह आंकड़ा लगभग 74.5 करोड़ रुपये बैठता है. इसमें फ्रांस का पेंडिंग बिल शामिल नहीं है.
ये भी पढ़ें - पीएम मोदी के विदेश दौरों पर हुए खर्च की रकम हर बार पूछने पर बदल कैसे जाती है?
पिछले सालों का भी खर्चा बताया
सरकार की ओर से बताया गया कि साल 2025 में पीएम मोदी के विदेशी दौरों पर 187.83 करोड़ रुपये खर्च हुए. वहीं साल 2024 में ये खर्च 109.51 करोड़ रुपये का रहा. विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया की पीएम मोदी की इन यात्राओं से द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर भारत की पार्टनरशिप को मजबूती मिली है. मंत्रालय के मुताबिक, इन दौरों के दौरान पीएम ने कई समझौता ज्ञापन (MOU) साइन किए, जिससे अप्रैल 2021 से दिसंबर 2025 के बीच भारत को 381.8 अरब डॉलर (36.35 लाख करोड़ रुपये) का फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) मिला है.
वीडियो: पीएम मोदी का युवाओं के नाम संदेश, CJP Protesters ने कर दी आलोचना













