क्या एयर इंडिया के नए CEO और एमडी टेवोल्डे गेब्रेमारियम टाटा समूह की इस एयरलाइन को ज्वाइन करने से पहले पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का कार्यभार संभालने वाले थे? इंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का कार्यभार संभालने के लिए उन्हें संभावित उम्मीदवार माना जा रहा था.
एयर इंडिया के नए CEO टेवोल्डे गेब्रेमारियम पाकिस्तानी एयरलाइन के मुखिया बनने वाले थे?
ऐसा बताया गया है कि पाकिस्तान की इस एयरलाइन में टेवोल्डे बतौर सीईओ ज्वाइन करने वाले थे. पाकिस्तानी एयरलाइन उन्हें सीईओ बनाने के लिए पाकिस्तान सरकार से सिक्योरिटी क्लियरेंस का इंतजार कर रही थी.

इस खबर में मीडिया रिपोर्टों के हवाले से लिखा गया है कि पाकिस्तान की इस एयरलाइंस में टेवोल्डे बतौर सीईओ ज्वाइन करने वाले थे. पाकिस्तानी एयरलाइन उन्हें सीईओ बनाने के लिए पाकिस्तान सरकार से सिक्योरिटी क्लियरेंस का इंतजार कर रही थी.
जैसे एयर इंडिया पहले भारत की सरकारी एयरलाइन थी, उसी तरह पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस भी कभी एक सरकारी एयरलाइन थी. लेकिन आर्थिक हालत खराब होने के चलते पिछले साल दिसंबर में पाकिस्तानी सरकार ने इस एयरलाइंस की 75 परसेंट हिस्सेदारी आरिफ हबीब ग्रुप के नेतृत्व वाले एक कंसोर्शियम को बेच दी थी. इस कंसोर्शियम ने टेवोल्डे गेब्रेमारियम को PIA का सीईओ बनाने के लिए पहले विकल्प के तौर पर चुना था.
ये भी पढ़ें: सरकार बेच रही LIC में अपनी हिस्सेदारी, आम लोगों के लिए कैसे है यह बड़ा मौका? जानें यहां
कौन है टेवोल्डे गेब्रेमारियम?एयर इंडिया ज्वाइन करने से पहले टेवोल्डे गेब्रेमारियम इथियोपियन एयरलाइंस के सीईओ रह चुके हैं. उन्होंने साल 2011 से लेकर मार्च 2022 में अपने रिटायरमेंट तक इथियोपियन एयरलाइंस ग्रुप के सीईओ के रूप में कार्य किया. उनके कार्यकाल के दौरान इथियोपियन एयरलाइन अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन समूह बनी. उनके नेतृत्व में एयरलाइन का मुनाफा बढ़ा .
इस एयरलाइन ने अपने बेड़े में नए जहाज जोड़े और इंटरनेशनल फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाई. टेवोल्डे के सीईओ रहते कंपनी का कामकाज काफी बेहतर रहा. उन्होंने अदीस अबाबा एयरपोर्ट को अफ्रीका के प्रमुख विमानन केंद्रों में से एक के रूप में स्थापित किया. साल 2022 में स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने अपना पद छोड़ दिया था.
वीडियो: अयोध्या से पवन पांडे को टिकट देकर अखिलेश ने क्या बड़ा संदेश दिया?













