The Lallantop

8000mAh की बैटरी वाले POCO M8 Power स्मार्टफोन में और क्या पावरफुल है?

Poco M8 Power इंडिया में लॉन्च किया है. फोन में 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी लगी है. POCO M8 Power के 6GB + 128GB मॉडल का दाम 24999 रुपये है. 8GB मॉडल की कीमत 27999 रुपये है. लॉन्च ऑफर में मामला 22 और 25 हजार तक आ जाएगा.

Advertisement
post-main-image
POCO M8 Power

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • POCO ने भारत में POCO M8 Power स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसमें 8000mAh की बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट दिया गया है।
  • बाज़ार में 22 से 25 हजार रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को अधिक बैटरी और बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए कंपनी ने इस डिवाइस में उच्च बैटरी कैपेसिटी और प्रोसेसर का चयन किया है।
  • इस फोन की बिक्री 7 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी, और यह Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ चार साल का OS अपडेट और छह साल का सिक्योरिटी अपडेट सपोर्ट प्रदान करेगा।

POCO M8 Power का जो डिवाइस मेरे पास है उसके बैक पैनल को देखकर मैनू लगा कि आखिर कंपनियां ऐसा क्यों ही करती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि अपन डिवाइस को टेक एक्सपर्ट की नजर से देख रहे थे. लेकिन फिर जब इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और कीमत पर नजर पड़ी तो मैनू लगा कि कंपनियां ठीक ही तो करती हैं. 22-25 हजार रुपये में डेढ़ लाख वाला फील देती हैं. और इतने बजट में यूजर को वही चाहिए. अपने मन का हमने लिख लिया, अब मुद्दे पर वापस आते.

Advertisement

शाओमी के 'छोटे बेटे' पोको ने आज POCO M8 Power इंडिया में लॉन्च किया है. फोन में 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी लगी है. बड़ी बैटरी के हिसाब से सूट करती टैग लाइन भी है. Power Your Binge माने आराम से नेटफ्लिक्स पर चिल करो या Lallantop पर लंबे-लंबे वीडियो. और क्या, वो भी जान लीजिए.

POCO M8 Power
POCO M8 Power
बड़ी बैटरी के चक्कर में कटौती नहीं

POCO M8 Power के 6GB + 128GB मॉडल का दाम 24999 रुपये है. 8GB मॉडल की कीमत 27999 रुपये है. लॉन्च ऑफर में मामला 22 और 25 हजार तक आ जाएगा. कीमत देखकर लगेगा कि पक्का डिस्प्ले और प्रोसेसर में पावर कम होगी. नहीं, क्योंकि फोन में 120 हर्ट्ज सपोर्ट वाला AMOLED डिस्प्ले है तो Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट भी लगा है.

Advertisement

Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन वाले डिस्प्ले में Wet Touch 2.0 मिलेगा. माने आपके अंगूठे और उंगलियों पर पानी के अलावा अगर तेल भी लगा है तो फिंगरप्रिन्ट काम करेगा. एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 मिलेगा जो चार साल के ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आएगा.

ये भी पढ़ें: Samsung, iPhone जैसे धाकड़ स्मार्टफोन जीरो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?

खिचक-खिचक करने के लिए 50 मेगापिक्सल का शूटर लगा है तो 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर टेलीप्रॉम्प्टर के साथ आता है. माने रील बनाते समय आप अपनी स्क्रिप्ट इधर लगा सकते हैं.

Advertisement

कटौती कहां की?

बॉक्स में चार्जर दिया तो है मगर सिर्फ 45W का. 8000mAh बैटरी के हिसाब से काफी कम है. माने फुल बैटरी में फुल मजे, लेकिन चार्जिंग के समय घड़ी देखो. जहां 20 हजार वाले फोन की हालत बहुत खराब है, वहां पोको ने 22 हजार में 6जीबी रैम देकर अच्छा काम किया है. फोन 7 अगस्त से फ्लिपकार्ट पर मिलने वाला है. बाकी Power My Binge करके इसकी पावर का पता करते हैं जल्द.

वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?

Advertisement