The Lallantop

कोच बनना चाह रहे बेन स्टोक्स को नए कप्तान जो रूट की क्यों चिंता सता रही?

बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन स्टोक्स इसके बाद अपना कोचिंग करियर शुरू करेंगे. इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है.

Advertisement
post-main-image
बेन स्टोक्स ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के बीच संन्यास ले लिया था (Photo-Pti)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • बेन स्टोक्स ने इंग्लैंड क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग करियर शुरू करने का फैसला किया है और इसके लिए उन्होंने कोचिंग का लेवल थ्री प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।
  • स्टोक्स के अचानक संन्यास की पृष्ठभूमि में उनकी घरेलू क्रिकेट में सक्रियता और भविष्य में टीम लीडरशिप में बने रहने की योजना शामिल है, जिससे उनका कोचिंग करियर शुरू करने का निर्णय प्रभावित हुआ।
  • स्टोक्स के कोच बनने और टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट को समर्थन देने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट में नेतृत्व बदलाव के कारण नेतृत्व और प्रदर्शन पर प्रभाव देखने को मिल सकता है।

बेन स्टोक्स इंग्लैंड क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं. उनके अचानक रिटायरमेंट ने लोगों को हैरान कर दिया था. खास तौर पर संन्यास के टाइमिंग को लेकर काफी चर्चा हुई. लेकिन स्टोक्स अब इससे आगे बढ़ चुके हैं. उन्होंने अपने अगले टारगेट के बारे में भी साफ कर दिया है और इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है.

Advertisement
बेन स्टोक्स बनना चाहते हैं कोच

स्टोक्स घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. लेकिन स्टोक्स इसके बाद अपना कोचिंग करियर शुरू करेंगे. इसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. स्टोक्स ने लव ऑफ क्रिकेट पॉडकास्ट में कहा,

मैं अपने कोचिंग का लेवल थ्री कर रहा हूं. मैं अभी भी खेल रहा हूं. क्योंकि मैं चाहता हूं कि जिस दिन मैं नहीं खेलूंगा, तब कोई कसर नहीं रहेगी. मैं जानता हूं कि क्रिकेट में बने रहने के लिए मुझे कोच बनना होगा. अगर सवाल यह है कि क्या मैं इंग्लैंड का कोच बने रहना चाहता हूं तो जवाब है, हां. यह एक अच्छा विकल्प है जिससे मैं न खेलते हुए भी टीम की लीडरशिप का हिस्सा बना रहूंगा.

Advertisement

स्टोक्स ने टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट को लेकर भी बात की. स्टोक्स के बाद उन्हीं को टीम की जिम्मेदारी दी गई है. पूर्व कप्तान ने कहा कि वह रूट शुभकामनाएं देना चाहते हैं. उनको उम्मीद है कि बतौर कप्तान रूट अच्छा करेंगे और स्टीफन फ्लेमिंग के साथ एंजॉय करेंगे. 

स्टोक्स को हालांकि रूट की चिंता है. उनके मुताबिक रूट टीम मैन हैं. वह हमेशा टीम को पहले रखते हैं. ऐसे में रूट पर भी असर हो सकता है. स्टोक्स से पहले भी जब रूट को कप्तानी मिली थी तो इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर दिखा था. स्टोक्स अब नहीं चाहते हैं कि ऐसा कुछ हो.

यह भी पढ़ें- CWG में भारतीय बॉक्सर्स ने जीते रिकॉर्ड 10 मेडल, लेकिन कोचिंग स्टाफ को सैलरी का इंतजार 

Advertisement
विवादों से जुड़े रहे स्टोक्स

15 साल के अपने करियर में उन्होंने इंग्लैंड को कई अहम जीतें दिलाईं. स्टोक्स ने 50 ओवर और टी20 में टीम को वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई. 2022 से टेस्ट टीम की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में ‘बैजबॉल’ दौर आया जिसने खेल के सबसे लंबे और पुराने फॉर्मेट को खेलने का तरीका ही बदल दिया.

स्टोक्स का क्रिकेट करियर विवादों से जुड़ा रहा. साल 2018 में ब्रिस्टल में देर रात सड़क पर मारपीट की घटना में शामिल होने पर उनकी काफी आलोचना हुई थी. हालांकि बाद में सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने के आरोप से बरी हो गए थे. 

वीडियो: श्रीलंका सीरीज से पहले टीम इंडिया से बाहर हुए बुमराह, चोट बनी कारण

Advertisement