The Lallantop

'आपकी सदस्यता खत्म करा दूंगा', सपा MLA सचिन यादव पर इतना क्यों भड़के स्पीकर सतीश महाना?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर दिखाकर विरोध करने पर सपा विधायक सचिन यादव को स्पीकर सतीश महाना ने पूरे मानसून सत्र के लिए निलंबित कर दिया. हंगामे के दौरान महाना ने सदस्यता खत्म कराने तक की चेतावनी दी.

Advertisement
post-main-image
स्पीकर सतीश महाना (बाएं) ने सपा विधायक सचिन यादव (दाएं) को सस्पेंड कर दिया. (फोटो- India Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना ने सचिन यादव को सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ विरोध करने पर पूरे मॉनसून सत्र के लिए सदन से बाहर करने का आदेश दिया।
  • सचिन यादव ने राम मंदिर के चंदा चोरी विवाद को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ सदन में विरोध प्रदर्शन किया और पोस्टर दिखाया, जिससे स्पीकर का गुस्सा भड़क गया।
  • सचिन यादव के निष्कासन के बाद विपक्ष के सदस्यों ने सदन में हंगामा जारी रखा, जिसके कारण सभा की कार्यवाही स्थगित कर दी गई और सचिन यादव विधानसभा परिसर में धरने पर बैठ गए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के स्पीकर सतीश महाना को पिछले चार सालों में इतने गुस्से में नहीं देखा गया. वो अपनी सीट पर खड़े हो गए. चिल्लाते हुए कहा कि ‘सचिन यादव आप बाहर चले जाइए. नहीं तो एथिक्स कमिटी को भेजकर आपकी सदस्यता खत्म करवा दूंगा.’ सचिन यादव समाजवादी पार्टी के विधायक हैं, जो जसराना से चुनकर आते हैं. राम मंदिर के चंदा चोरी विवाद को लेकर सदन में योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. उनके हाथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर था. जिसके साथ चंदा चोरी विवाद को लेकर सवाल भी किया गया था.  

Advertisement

स्पीकर सतीश महाना ये देखते ही भड़क उठे. गुस्से में कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और चिल्लाकर कहा कि आप मुख्यमंत्री की फोटो के साथ ऐसा नहीं कर सकते. महाना ने मार्शल को आदेश देते हुए कहा कि सचिन यादव को तुरंत बाहर निकालें. इस दौरान वह कई बार सपा विधायक सचिन यादव से बाहर जाने के लिए कहते रहे. उन्होंने आदेश दिया कि सचिन यादव को पूरे सत्र के लिए सदन से बाहर किया जाता है. यानी मॉनसून सत्र में जितने दिन भी बचे हैं. सचिन यादव सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.

हंगामे के दौरान, सतीश महाना इतने गुस्से में थे कि उन्होंने सचिन का साथ देने वाले विपक्ष के हर विधायक को सदन से बाहर करने का आदेश दे दिया. समाजवादी पार्टी का नाम लिए बिना काफी तीखे स्वर में बोले, 

Advertisement

आपका चरित्र ही यही है. आप लोग करना ही यही (हंगामा) चाहते हो. आप लोग सोचकर आए थे कि यही करना है. छीन लिया जाए इनसे कागज.

महाना ने आगे आक्रोशित होकर कहा, 

सचिन (यादव) आप बाहर चलिए. मैं आपकी सदस्यता जाने के लिए प्रस्ताव करूंगा. एथिक्स कमिटी को भेजकर आई विल टर्मिनेट योर मेंबरशिप. चलिए बाहर.

Advertisement

स्पीकर के ऐसे तेवर के बाद भी सपा सदस्यों ने हंगामा जारी रखा, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

ये भी पढ़ेंः ‘गांधी परिवार से बेहतर संघ परिवार’, पार्टी बदलने से पहले सुष्मिता देव को 'भगवा से एलर्जी' थी

इधर सदन से निष्कासन के बाद सचिन यादव विधानसभा परिसर में ही धरने पर बैठ गए. उन्होंने कहा, ‘मुझे सस्पेंशन की कोई खास वजह नहीं बताई गई है और न ही कोई नोटिस मिला है. हालांकि, मीडिया से जो जानकारी मिली है, उससे लगता है कि मुख्यमंत्री इसलिए नाराज हो गए क्योंकि मैंने उनसे सवाल पूछा था.’

वीडियो: JPSC प्रदर्शन में भूख हड़ताल करने वाले देवेंद्र नाथ महतो कौन हैं?

Advertisement