The Lallantop

त्योहारी सीजन में बुरी तरह ठगे गए ऑनलाइन शॉपिंग के दीवाने, आंकड़े डराने वाले

हर 100 में से 40 भारतीय ऑनलाइन शॉपिंग में ठगी का शिकार हुए.

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक इमेज. (Pixabay.com)

त्योहार का सीजन अभी ढलान पर है और खरीददारी का भी. त्योहार के समय आपने जमकर ऑनलाइन खरीददारी की होगी. कुछ काम की और कुछ बिला वजह. लेकिन कभी आपने ये सोचा की कहीं आप खरीददारी में या उसके आस-पास ठगे तो नहीं गए. आप कहोगे अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत. हम कहेंगे, जैसे फसल हर साल आती है, वैसे ही त्योहारी सीजन भी. अब एक कड़वे सच का सामना भी कर लीजिए. इस त्योहार के सीजन में 40 प्रतिशत भारतीय किसी ना किसी तरह से ठगी के शिकार हुए हैं. कहने का मतलब 100 में से 40 लोग.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

एक कंपनी है नॉर्टन. क्या करती है? एंटी वायरस से लेकर सायबर सुरक्षा तक पर काम करती है. इसी नॉर्टन ने भारतीय यूजर्स की ऑनलाइन शॉपिंग पर एक सर्वे किया और नतीजे डराने वाले हैं. सर्वे में सामने आया है कि 40 पर्सेंट भारतीय त्‍योहारी सीज़न में ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान किसी ना किसी धोखाधड़ी का शिकार बने. थोड़ा डिटेल में समझते हैं.

सर्वे के मुताबिक,

Advertisement

# 78% खरीदारों की निजी जानकारी के साथ के साथ समझौता हुआ, जैसे ईमेल, फोन नंबर, पता आदि. 

# 77% किसी थर्ड पार्टी रिटेलर द्वारा धोखाधड़ी के शिकार बने. 

# 73% का हॉलिडे ट्रैवल या एकोमोडेशन किसी स्‍कैमर की वजह से तबाह हुआ.

Advertisement

# 69% को बतौर गिफ्ट प्राप्‍त हुई कोई डिवाइस हैक हो गई.

ये सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म बहुत भयानक है. अगर बताने बैठे तो हो सकता है कि आप ऑनलाइन ऐप्स ही डिलीट मार दो. 

यह सर्वे नॉर्टनलाइफ लॉक की ओर से द हैरिस पोल ने 18 साल से ज्यादा के आयुवर्ग के 1001 भारतीय वयस्‍कों पर करवाया था. इसमें त्‍योहारी सीज़न के दौरान साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन शॉपिंग संबंधी उनके रुझानों को टटोला गया. सर्वे में शामिल हर 5 में से 4 वयस्‍कों (85%) ने त्‍योहारी सीज़न में कई बार अपनी पर्सनल जानकारी और प्राइवेसी को जोखिम में डालने की बात स्‍वीकार की.

अगर आपको लग रहा है कि हमारा उद्देश्य आपको डराना है तो आप एकदम सही पकड़े हैं. आंकड़े सच में कान खड़े करने वाले हैं. सर्वे से इतर भी ऑनलाइन धोखाधड़ी की खबरें बहुत आम हैं. बचना कैसे है वो हमने आपको कई बार बताया. वैसे ऐसा करना कोई पहाड़ चढ़ने जैसा कठिन नहीं है. बस सावधानी बरतें और अपने बेसिक सही रखें. और हां, ताजा-ताजा वाले पर विशेष ध्यान दें. जो अगर कोई 5G के नाम पर कुछ भी पकड़ाए तो उसको सिर्फ टाटा बोलें. 

वीडियो: चोरी हुआ मोबाइल खोजने में मदद करेगा सरकार का वेब पोर्टल!

Advertisement