OnePlus और Realme के यूजर्स के लिए अच्छी खबर नहीं है. दरअसल कुछ महीनों पहले इनकी पैरेंट कंपनी Oppo ने दोनों ब्रांड की रिस्ट्रक्चरिंग करने की घोषणा की थी. उसके बाद Realme को Oppo का Sub-Brand बनाया गया था. OnePlus के एक्सक्लूसिव स्टोर भी बंद किए गए और रिटेल की जगह ऑनलाइन पर फोकस किया गया. OnePlus ने अमेरिका और यूरोप के बाजार से खुद को बाहर कर लिया. Realme India के CEO Michael Guo ने भी कंपनी छोड़ दी. खबरें चली की Oppo अपने दोनों ब्रांड बंद करके एक कंपनी बनाने वाला है. हालांकि अभी ऐसा हुआ नहीं मगर कुछ तो जरूर हो गया.
OnePlus ने बंद किया OxygenOS तो Realme ने Realme UI को कहा अलविदा, अब सिर्फ मिलेगा Oppo का ColorOS
अब OnePlus के यूजर्स को OxygenOS और Realme वालों को Realme UI नहीं मिलेगा. OnePlus और Realme ने पुष्टि कर दी है कि उनकी कस्टम Android स्किन OxygenOS और Realme UI को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है. एंड्रॉयड 17 से दोनों कंपनियों के डिवाइस पर ColorOS ही चलेगा.

अब OnePlus के यूजर्स को OxygenOS और Realme वालों को Realme UI नहीं मिलेगा.भविष्य में आने वाले सभी OnePlus और Realme स्मार्टफ़ोन में Oppo का Android स्किन 'ColorOS' ही मिलेगा.
'ColorOS' का रंग चढ़ेगाOnePlus और Realme अपने-अपने Android स्किन को बंद करने की योजना बना रहे हैं. खबरों के मुताबिक, इन दोनों ब्रांड्स की पेरेंट कंपनी Oppo अपने स्मार्टफोन बिज़नेस में बड़े स्तर पर रीस्ट्रक्चरिंग के प्लान पर काम कर रही है. इसकी वजह से भविष्य के स्मार्टफ़ोन में OxygenOS और Realme UI का इस्तेमाल बंद किया गया है. हालांकि अभी के फोन में पुराना यूजर इंटरफ़ेस ही रहेगा.
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ़ैसला कुछ हद तक तीन अलग-अलग Android स्किन - ColorOS, OxygenOS और Realme UI को बनाए रखने की लागत की वजह से लिया जा रहा है. OxygenOS और Realme UI को हटाने से रिसर्च और डेवलपमेंट की लागत, समय और सॉफ़्टवेयर इंजीनियरिंग की मेहनत में काफ़ी कमी आ सकती है. OnePlus के अनुसार, OxygenOS और ColorOS पहले से ही एक शेयर्ड Android कोडबेस पर आधारित हैं, लेकिन अब अलग-अलग सॉफ्टवेयर बनाए रखने के बजाय कंपनी एक ही प्लेटफॉर्म पर काम करेगी.
जाहिर सी बात है दोनों ब्रांड के फेन बेस के लिए बुरी खबर है. स्पेशली OnePlus यूजर्स के लिए, जिनके लिए यूजर इंटरफ़ेस हमेशा से रौला जमाने वाला टूल रहा है. OnePlus अपना ध्यान अपने दो सबसे बड़े मार्केट, भारत और चीन पर केंद्रित कर रहा है.
Realme चीन में अपना कारोबार समेट रहा है ताकि वह चीन के बाहर के मार्केट पर पूरा ध्यान दे सके. भारत में OnePlus की बिक्री के बाद की सर्विस (आफ्टर-सेल्स सपोर्ट) को पहले ही OPPO के सर्विस नेटवर्क में मिला दिया गया है. ऐसे में अब यूजर इंटरफ़ेस भी मिक्स कर दिया.
वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?













