The Lallantop

डिलीवरी के बाद ही 'डेड'! ब्रांड न्यू Ola Scooter अब फांक रही धूल, गुजरात का है मामला

Ola Electric scooter में खराबी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शोरूम से निकालते ही स्कूटर काम करना बंद कर दे रहा है. कंपनी के तमाम दावों के बाद भी इसकी खराब सर्विस की वजह से कस्टमर्स को परेशानी होती है.

Advertisement
post-main-image
Ola और उसकी खराब सर्विस का कोई अंत नजर नहीं आता

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Ola के नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में गंभीर तकनीकी समस्याएं आई हैं, जैसे कि शोरूम से बाहर निकलने के बाद बंद होना और महीनों तक सर्विस न मिलना।
  • ग्राहकों की शिकायतों और तकनीकी खराबी के बावजूद स्पेयर पार्ट्स की कमी और सॉफ्टवेयर अपडेट की देरी के कारण समस्याएं बनी हुई हैं।
  • इस स्थिति के कारण लगभग 500 स्कूटर कबाड़ में पड़े हैं और कंपनी के लिए ग्राहक संतुष्टि तथा सर्विस सुधार की दिशा में कार्य आवश्यक हो गया है।

Ola के स्कूटर और उसकी खराब सर्विस को लेकर कुछ भी कहना अपना समय बर्बाद करना ही है, क्योंकि कंपनी के तमाम दावों के बाद भी सर्विस बद से बदतर हो गई है. लेकिन अब तो एकदम नए स्कूटर ( Ola scooter broke down just after being taken out of the showroom) भी खराब हो रहे हैं. शोरूम से निकले और कुछ मीटर दूर चलते वाले. बंद होते हैं तो फिर महीनों स्टार्ट होने का नाम नहीं लेते हैं. बेचारा ग्राहक शोरूम और सर्विस सेंटर के बीच परेशानियों वाले झटके खाता रहता है.

Advertisement
नया स्कूटर भी खराब

ओला स्कूटर में खराबी का नया वीडियो गुजरात के राजकोट से आया है. यहां कस्टमर से जैसे ही नया ईवी शोरूम से बाहर निकाला, एक किलोमीटर चलते ही बंद हो गया. शोरूम कर्मचारी ने ग्राहक से कहा कि बस सॉफ्टवेयर अपडेट का इशू है. एक दो घंटे का काम है. सर्विस सेंटर चले जाइए. ठीक हो जाएगा.

Advertisement
मोटर टर्र-टर्र बोल गई

बेचारे कस्टमर सर्विस सेंटर पहुंच गए तो यहां स्कूटर तो स्टार्ट नहीं हुआ लेकिन परेशानियों का सिलसिला चल निकला. कस्टमर के मुताबिक सर्विस सेंटर ने कहा कि सॉफ्टवेयर अपडेट में टाइम लगेगा. आपको स्कूटर छोड़कर जाना होगा. इसके बाद जब बेचारे कस्टमर सात दिन बाद सर्विस सेंटर पहुंचे तो पता चला कि नए स्कूटर की मोटर खराब है. सर्विस सेंटर के कर्मचारियों का कहना है कि स्पेयर पार्ट्स बाहर से आते नहीं तो हम क्या करें. दो महीने हो चले हैं और स्कूटर कबाड़ में पड़ा है. 

ये भी पढ़ें: Ola Electric की हालत खराब, महीने भर में 80 हजार स्कूटर सर्विस सेंटर पहुंचे, बिक्री भी घटी

ओला की तीसरी 'कब्रगाह'

वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि तकरीबन 500 से ज्यादा स्कूटर कबाड़ में पड़े हैं. ये कोई पहला वीडियो नहीं है. पिछले साल अगस्त में भी जमशेदपुर से एक वीडियो वायरल हुआ था जहां कई सारे स्कूटर धूल खाते दिख रहे थे. वीडियो में एक शख्स कहता है,

Advertisement

"भाविष अग्रवाल सबसे बड़ी फैक्ट्री लगा रहे हैं. लेकिन यहां तो ग्रेवयार्ड है."

वहीं,एक दूसरा शख्स कहता है

‘Ola ने अपना नाम सोच कर रखा है, क्योंकि ये लोगों को दे रहा है गोला. सर्विस सेंटर पर 300-400 स्कूटर बस पड़े हुए हैं’

ऐसा ही एक और वीडियो कुछ महीने पहले सूरत से आया था. इंटरनेट पर जाकर ओला सर्विस टाइप कर देंगे तो आपकी स्क्रीन भर जाएगी. Ola अपने ग्राहकों को ई गोला से उ गोला घुमा रही है. 

वीडियो: पुणे: केतन के केस में आरोपी चेतन के पिता ने क्या बताया?

Advertisement