The Lallantop

Airtel यूजर्स को झटका! महंगा हुआ मोबाइल बिल, जानिए आपकी जेब पर कितना होगा असर?

एयरटेल यूजर्स को कंपनी ने बड़ा झटका दिया है. फेस्टिव सीजन से पहले मोबाइल पोस्टपेड के दाम 3 से 10 फीसदी तक बढ़ा दिए गए हैं. इसका सीधा असर आम कस्टमर्स पर पड़ेगा. कॉर्पोरेट प्लान से लेकर बिजनेस करनेवालों को भी जेब ढीली करनी होगी.

Advertisement
post-main-image
एयरटेल पोस्टपेड के दाम बढ़ गए हैं

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एयरटेल ने 8 अक्टूबर से अपने मोबाइल पोस्टपेड प्लान की कीमतों में 3 से 10 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिसमें विभिन्न प्लान के दाम 449 रुपये से बढ़कर 499 रुपये तक हो गए हैं।
  • मौजूदा आर्थिक स्थिति और आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाने के कारण महंगाई बढ़ रही है, जिससे मोबाइल बिल समेत कई उपभोक्ता खर्चों में वृद्धि हो रही है।
  • कीमतों में वृद्धि से कॉर्पोरेट और परिवारों के मोबाइल खर्च में बढ़ोतरी होगी, तथा अब मोबाइल रिचार्ज के दामों में वृद्धि की भी संभावना है।

होम लोन और कार लोन तो पहले ही (7 अक्टूबर) महंगे हो गए हैं. आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाया है, जिसका असर आम आदमी की EMI पर पड़ेगा. स्मार्टफोन से लेकर टीवी,लैपटॉप के दाम भी इस साल रॉकेट की रफ्तार से बढ़े हैं. अब बारी आपके मोबाइल बिल की है. आपका मोबाइल बिल भी बढ़ने वाला है. गुरुवार (8 अक्टूबर) से आपके मोबाइल बिल 3 से 10 फीसदी तक बढ़ (Airtel has increased the prices of postpaid plans) जाएगा.

Advertisement

टेलिकॉम ऑपरेटर एयरटेल ने मोबाइल पोस्टपेड के दाम 10 फीसदी बढ़ा दिए हैं. माने कॉर्पोरेट कंपनियों से लेकर बिजनेस करने वालों की जेब ढीली होने वाली है. इम सेक्टर में आम तौर पर बहुतायत में पोस्टपेड ही इस्तेमाल होता है. जो लोग पोस्टपेड का फैमिली प्लान यूज करते हैं, उन्हें भी फटका लगने वाला है. 

# कीमतों में बढ़ोतरी के बाद सबसे सस्ता 449 रुपये महीने वाला प्लान अब 499 रुपये का हो गया है. ये एक सिंगल सिम प्लान है बोले तो सिर्फ एक व्यक्ति के लिए. 

Advertisement

# 699 रुपये वाला फेमिली प्लान जिसमें 2 कनेक्शन मिल जाते हैं वो अब 749 रुपये का हो गया है. 

# 3 सिम वाला कनेक्शन अब 999 की जगह 1049 रुपये में मिलेगा. 

# जो आप बड़े परिवार वाले हैं, बोले तो चार लोग पोस्टपेड सिम इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको 1399 रुपये की जगह 1449 रुपये खर्च करने होंगे. 

Advertisement

# पांच कनेक्शन वाला 1749 रुपये महीने वाला प्लान अब बढ़कर 1799 रुपये हो गया है.

airtel
एयरटेल पोस्टपेड प्लान की नई दरें 

सभी पोस्टपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलता रहेगा. इसी तरह प्लान के हिसाब से गूगल वन स्टोरेज, अमेजन प्राइम, जियो हॉटस्टार, नेटफ्लिक्स जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता रहेगा.

इंटरनेशनल रोमिंग फ्री

अब कीमतें बढ़ाईं तो कुछ तो करना होगा इसलिए एयरटेल से इंटरनेशनल रोमिंग फ्री कर दी है. हालांकि इसमें भी एक शर्त है. एक सिम पर साल भर में एक बार रोमिंग फ्री रहेगी. अगर आप साल में दो बार या उससे ज्यादा विदेश जाते हैं तो फिर रोमिंग प्लान के हिसाब से पैसा देना होगा. हालांकि फ्री में भी सब फ्री नहीं है. माने भंडारे वाला सिस्टम नहीं बल्कि लिमिट है. फ्री रोमिंग में यूजर को 5 जीबी डेटा, 60 मिनट की कॉलिंग, 25 आउटगोइंग एसएमएस मिलेंगे. इसमें भी 5 दिन की लिमिट है. माने अगर आप लंबी छुट्टी पर देश से बाहर जा रहे तो 5 दिन के बाद फिर रोमिंग का फटका लगेगा.

ये भी पढ़ें: Flipkart और Amazon पर शुरू हो रही सेल, इन प्रोडक्ट पर सबसे तगड़ा ऑफर!

पोस्टपेड के बाद अब बस ये देखना है कि टेलिकॉम कंपनियां मोबाइल रिचार्ज के दाम कब बढ़ाने वाली हैं. 

वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?

Advertisement