KitKat आपको ब्रेक लेने के लिए बोल रहा है. आप कहोगे इसमें क्या है? ये तो उनकी टैग लाइन है. वो तो कहेंगे ही मगर हम उनके कहने से थोड़े ना ब्रेक लेंगे. जब लेना होगा, तब लेंगे. अरे नहीं भाई, किटकैट आपको आपके मोबाइल से ब्रेक लेने को कह रहा है. अरे ये क्या बात हुई, हम काहे उनके कहने से अपने मोबाइल से ब्रेक लेंगे? उनके कहने से नहीं बल्कि उनके प्रोडक्ट की (KitKat’s new wrapper) वजह से आप मोबाइल से ब्रेक ले सकते हैं. अरे भाई, हमको नहीं खानी चॉकलेट, नहीं लेना ब्रेक. नाराज मत होइए, हम चॉकलेट की बात कर ही नहीं रहे.
चॉकलेट के रैपर में लपेट दें मोबाइल और लें KitKat का स्पेशल 'ब्रेक' , समझें ये जुगाड़ साइंस!
KitKat नया wrapper लेकर (KitKat’s new wrapper)आया है जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल से ब्रेक ले सकते हैं. ये रैपर आपके डिवाइस के सारे सिग्नल ब्रेक कर देता है. कंपनी ने इसे “break mode” नाम दिया है. किटकैट फिंगर्स को खोलिए, अपना स्मार्टफोन उसके अंदर रखिए और डिजिटल दुनिया से ब्रेक ले लीजिए.


हम तो KitKat के नए wrapper की बात कर रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने मोबाइल से ब्रेक ले सकते हैं. ये रैपर आपके डिवाइस के सारे सिग्नल ब्रेक कर देता है. कंपनी ने इसे “break mode” नाम दिया है. अब तो ब्रेक ले ही लीजिए.
किटकैट ब्रेक तो बनता है?किटकैट ने अपनी टैग लाइन “Take a Break” को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया है. कंपनी ने नया रैपर लॉन्च किया है जो फैराडे केज की तरह काम करता है. इस प्रोडक्ट को बनाने के लिए, किटकैट पनामा ने क्रिएटिव एजेंसी ओगिल्वी कोलंबिया के साथ साझेदारी की है. इस प्रोडक्ट का मकसद यूजर्स को डिजिटल दुनिया से ब्रेक लेने और सूचनाओं की निरंतर बौछार, बेकार की स्क्रॉलिंग और मैसेजिंग से थोड़ा आराम देना है.
नेस्ले की मार्केटिंग डायरेक्टर किम वेइगेल कहती हैं, “हमारा लक्ष्य डिजिटल दुनिया से ब्रेक लेने के तरीके को थोड़ा और बेहतर बनाना है: आप अपने किटकैट फिंगर्स को खोलते हैं, अपना स्मार्टफोन उसके अंदर रखते हैं, फिंगर्स को अलग करते हैं और उस पल में खो जाते हैं. डिजिटल दुनिया से पूरी तरह कट जाते हैं और आपका ब्रेक सही मायने में शुरू होता है.”
क्या है रैपर में?फैराडे केज (अल्युमीनियम रैपर) मोबाइल नेटवर्क, वाई-फाई या रेडियो तरंगों जैसे विद्युत चुंबकीय संकेतों को किसी बंद स्थान के अंदर या बाहर जाने से रोकने का काम करता है. आमतौर पर इसका उपयोग मेडिकल और रिसर्च प्रयोगशालाओं के साथ-साथ डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा केंद्रों में जासूसी या डेटा लीक को रोकने के लिए किया जाता है.
यह एक अदृश्य ढाल की तरह काम करता है जो सिग्नलों को रोकता है. जब मोबाइल, वाई-फाई या रेडियो तरंगें धातु की सतह से गुजरने की कोशिश करती हैं, तो धातु के अंदर मौजूद छोटे कण तेजी से गति करते हैं और ऊर्जा को बाहर की ओर फैला देते हैं. इससे सिग्नल अंदर नहीं जा पाते. इसी वजह से, इसके अंदर रखी कोई भी चीज़ जैसे कि फ़ोन का कनेक्शन टूट जाता है और वह कॉल, मैसेज या इंटरनेट सिग्नल रिसीव नहीं कर पाता.
घर में पड़े अल्युमीनियम रैपर को अगर मोबाइल पर लपेट देंगे तो भी कुछ ऐसा ही होगा. रही बात किटकैट के नए रैपर की तो, इसमें तांबा, पॉलिएस्टर और पॉलीप्रोपाइलीन की एक लेयर है. इसे एक साल तक प्रभावी रहने के लिए डिजाइन किया गया है, जिसके बाद इसे रीसायकल किया जा सकता है.
तो अब अपन चले ब्रेक लेने!
वीडियो: मुंबई में पहलगाम जैसा कांड, धर्म पूछकर चाकू मार दिया





















