जियो (Jio) की तरफ से एक और ऐप मार्केट में लॉन्च किया गया है. पढ़कर आपको लगे कि जियो ऐप्स तो पहले से ही मौजूद है. मसलन MyJio या JioCinema. एकदम ठीक मगर इस वाले ऐप का संबंध आपके फाइनेंस से है क्योंकि कंपनी जियो फाइनेंस ऐप (JioFinance App) लेकर आई है. जियो फाइनेंस ऐप UPI ट़्रांजेक्शन, बिल पेमेंट और बीमा कंसलटेशन सहित कई तरह की डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज मुहैया करवाता है. पढ़कर आपको फिर लगे कि इसमें क्या नया है. कई सारे ऐप्स ऐसी सर्विस दे रहे हैं. कई क्या खुद MyJio पर ये सर्विसेस उपलब्ध हैं. मगर
'Adani One' को अंबानी की कंपनी का जवाब? जियो फाइनेंशियल ऐप पर लोन से लेकर इंश्योरेंस तक सब मिलेगा!
JioFinance App सिर्फ UPI ट्रांजेक्शन, बिल पेमेंट और बीमा कंसलटेशन सर्विस नहीं देता बल्कि इसकी सहायता से डिजिटल अकाउंट खोलने और तुरंत बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचा जा सकता है. हालांकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियो फाइनेंस ऐप (JioFinance App) को बीटा वर्जन में लॉन्च किया है.

JioFinance App सिर्फ यूपीआई ट्रांजेक्शन, बिल पेमेंट और बीमा कंसलटेशन सर्विस नहीं देता बल्कि इसकी सहायता से डिजिटल अकाउंट खोलने और तुरंत बैंकिंग सेवाओं तक पहुंचा जा सकता है. हालांकि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियो फाइनेंस ऐप (JioFinance App) को बीटा वर्जन में लॉन्च किया है. मतलब अभी इसका एक्सेस चुनिंदा यूजर्स और डेवलपर्स के पास ही है. क्या है इस बीटा वर्जन में.
ये भी पढ़ें: Haldiram के स्नैक्स बेचने के लिए कंपनियां 7,05,00,00,00,000 रुपये देने को तैयार
# यूजर्स इस ऐप पर आसानी से अपने अकाउंट और सेविंग्स की देखरेख और मॉनिटरिंग कर सकते हैं.
# फिनटेक के साथ ऐप नैचुरल मनी मैनेजमेंट का वादा करता है.
# ऐप पर इंवेस्टमेंट, इंश्योरेंस, पेमेंट और मनी ट्रांजेक्शन जैसे कई फीचर्स उपलब्ध होंगे.
# ऐप पर Jio Payments Bank अकाउंट ओपन करके कई सारी सर्विसेस का इस्तेमाल किया जा सकता है.

कंपनी के मुताबिक आने वाले दिनों में JioFinance ऐप के जरिए लोन की सुविधा, म्यूचुअल फंड निवेश पर लोन और होम लोन जैसी सुविधाएं यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगी. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि जियो ने अपने नए और अपग्रेडेड ऐप को उस दरमियान लॉन्च किया है जब गौतम अडानी के 'Adani One' से जुड़ी कई नई जानकारी सामने आ रही हैं. यह ऐप साल 2022 में लॉन्च किया गया था. फिलहाल होटल और फ्लाइट बुकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराता है. लेकिन खबरों के मुताबिक गौतम अडानी भी यूपीआई सर्विसेस और दूसरी वित्तीय सर्विस जैसे क्रेडिट कार्ड में दाखिल होने वाले हैं. उनके Paytm में भी हिस्सेदारी खरीदने की अटकलें लगाई जा रही हैं. अडानी ग्रुप के पास एयरपोर्ट, गैस और इलेक्ट्रिसिटी सेवाओं से जुड़े कस्टमर्स देश भर में मौजूद हैं. ऐसे में उन्हें कस्टमर्स बेस बनाने में कोई खास दिक्कत नहीं आने वाली. कंपनी की नजर ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) पर भी है. वह ओएनडीसी के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग सेक्टर में आना चाहते हैं. ओएनडीसी को भारत सरकार का समर्थन हासिल है.
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मार्केट में जहां पहले से Paytm, PhonePe, GooglePay जैसे ऐप्स तकरीबन हर स्मार्टफोन में मौजूद हैं. वैसे में जियो फाइनेंस ऐप और अडानी वन क्या नया करेंगे.
वीडियो: खर्चा पानी: UPI, क्रेडिट कार्ड तक Adani का पूरा प्लान क्या है? LIC ने रचा इतिहास













