5G स्मार्टफोन के दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि इसके चलते मोबाइल मार्केट में 4G स्मार्टफोन की तगड़ी वापसी हो गई है. आज की तारीख में बढ़िया 5G फोन चाहिए तो कम से कम 25 हजार पकड़ लीजिए. 4G फोन खरीदने के लिए भी 10 हजार रुपये तो होना ही चाहिए. ऐसे में अगर कोई फोन सिर्फ 299 रुपये में मिले तो. आप ठीक पढ़े, 4G फोन वो भी 299 रुपये में. फोन का नाम है JioBharat 4G फीचर फोन जिसे Reliance Jio भारत में अपने कामकाज के 10 साल पूरे होने के मौके पर सीमित समय के लिए ऑफर कर रहा.
Jio लाया 4G फोन सिर्फ 299 रुपये में, महंगे स्मार्टफोन्स के बीच इस ऑफर ने दिल खुश कर दिया
JioBharat 4G फीचर फोन खरीदने जाएंगे तो आपको 1,499 रुपये देने होंगे. लेकिन इसके बाद जब आप गुणा-गणित करेंगे तो असल कीमत 299 हो जाती है.

वैसे तो अगर आप इस फोन को खरीदने जाएंगे तो पहले-पहल आपको 1,499 रुपये देने होंगे. लेकिन Jio इस डिवाइस के साथ लगभग 1,200 रुपये के छह महीने के रिचार्ज फ्री दे रहा है. गुणा-गणित करेंगे तो असल कीमत 299 हो जाती है. इसमें हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉल शामिल हैं.

बताते हैं-बताते हैं, लेकिन पहले एक बात जान लीजिए, इस डिवाइस में सिर्फ और सिर्फ जियो की सिम चलेगी. नई या पुरानी की टेंशन नहीं. JioBharat सीरीज में कई मॉडल शामिल हैं, जैसे JioBharat A1, B1, B2 और B3. कॉलिंग और और टेक्स्टिंग से इतर ये उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो पारंपरिक कीपैड फोन पसंद करते हैं. फीचर फोन होने के बाद भी इसमें मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं का पूरा प्रबंध है.
ये भी पढ़ें: रील और शॉर्ट्स बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, Jio के साथ Canva Pro फ्री मिलेगा
डिवाइस में 2.4-इंच की डिस्प्ले और 2,000mAh की बैटरी है. इंटरटेन्मेंट के लिए यूजर्स JioTV के जरिए 500 से ज़्यादा टीवी चैनल देख सकते हैं. JioHotstar पर लाइव क्रिकेट, फ़िल्में और वेब सीरीज निपाटने का भी जुगाड़ है. म्यूजिक का शौक रखते हैं तो Jio म्यूजिक भी है. JioPay की मदद से आप डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. सेफ्टी के लिए, Jio Safety Shield में सेफ कॉलिंग और लोकेशन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

आपके अपने परिवार में कई लोग ऐसे होंगे जिनको बस एक फोन चाहिए कॉलिंग के लिए. उनके लिए ये बढ़िया डील है. अगर आपको एक दूसरा फोन चाहिए और खर्च ज्यादा नहीं करना तो आपके लिए भी मुफीद विकल्प है. एक और अच्छी बात, 6 महीने के बाद जब आप इस फोन को रिचार्ज करेंगे तो सिर्फ 123 रुपये में 28 दिन के लिए 14 जीबी डेटा के साथ काम बन जाएगा. 1234 कर दिया तो फिर 336 दिन की छुट्टी. जियो ने इस डिवाइस के लिए अलग से रिचार्ज प्लान रखे हैं.
वीडियो: दुनियादारी: Flydubai Flight के कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, नेतन्याहू ने क्या बताया?










