The Lallantop

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में गिराए बम, 9 की मौत, मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं-बच्चे

अफगानिस्तान के Helmand और Kunar में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की खबर है. Afghan Taliban सरकार के मुताबिक इन हमलों में 9 लोगों की मौत और 11 लोग घायल हुए हैं. मृतकों और घायलों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे होने का दावा किया गया है. Pakistan और Afghanistan के बीच पहले से जारी तनाव के बीच इन हमलों से हालात और बिगड़ने की आशंका है.

Advertisement
post-main-image
हमले के बाद अफगानिस्तान में भारी तबाही हुई है (COURTSEY- The Lallantop)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंड प्रांतों में सिविलियन ठिकानों को निशाना बनाते हुए सुबह लगभग 3 बजे एयरस्ट्राइक की, जिसमें महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई।
  • पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच पहले से तनाव रहने के कारण पाकिस्तानी मिलिट्री गवर्नमेंट ने कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी और हेलमंड के गरमसिर जिले के सफर इलाके में सैन्य कार्रवाई की है।
  • हमलों के बाद स्थानीय लोगों में पाकिस्तान के प्रति नाराजगी बढ़ गई है और अफगानिस्तान की सरकार ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है, जिससे द्विपक्षीय तनाव और बढ़ सकता है।

अफगानिस्तान के आसमान में एक बार फिर से पाकिस्तानी एयरफोर्स के फाइटर जेट्स की गरज सुनाई दी है. अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंड प्रांत में पाकिस्तानी एयरफोर्स ने कई हमले किए हैं. अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक दोनों इलाकों में सिविलियन यानी आम नागरिकों के ठिकानों को निशाना बनाया गया. प्रवक्ता का कहना है कि इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत कुल 9 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा 11 अन्य लोग घायल भी हैं. हमलों में तीन घर पूरी तरह तबाह हो गए हैं.

Advertisement
तड़के 3 बजे हुई बमबारी 

अफगानिस्तान के समाचार चैनलों को देखें तो ये हमला सुबह करीब 3 बजे हुआ. ये हमला कुनार के शेल्टन जिले की चोगाम घाटी में हुआ जिसमें एक नागरिक के घर पर हमले का दावा किया गया. वहीं हेलमंड के गरमसिर जिले के सफर इलाके में भी आम नागरिकों के ऊपर एयरस्ट्राइक की बात सामने आई है.

अफगानिस्तान के चैनल तोलो न्यूज के मुताबिक स्थानीय सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान की मिलिट्री गवर्नमेंट ने सुबह करीब 3 बजे उन पर हमले किए. इस हमले में 5 लोगों की मौत हुई और तीन अन्य लोग घायल थे. बताया गया कि मरने वाले लोगों में ज्यादातर बच्चे हैं.

Advertisement

(यह भी पढ़ें: 'महिला होने के कारण मुजाहिदीन ने पकड़ा', अफगानिस्तान में अकेले घूम रहीं इंडियन व्लॉगर की आपबीती)

हमले के बाद इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन का काम जारी है. हमले के बाद स्थानीय लोगों में पाकिस्तान के प्रति भारी नाराजगी है. अफगानिस्तान की सरकार के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा

बीती रात पाकिस्तानी विमानों ने शेल्टन जिले के चोगाम एरिया और हेलमंड के गरमसिर जिले के सफर इलाके में नागरिक ठिकानों पर बमबारी की. इस हमले में महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोग मारे गए हैं.

Advertisement

अफगानिस्तान की सरकार ने इस हमले की निंदा की है. उन्होंने इस हमले की निंदा करते हुए इसे सभी अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन बताया है. यूं तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच वैसे ही तनाव बढ़ा हुआ है. लेकिन इस हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक लेवल और ऊपर पहुंच गया है. 

वीडियो: दुनियादारी: Flydubai Flight के कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, नेतन्याहू ने क्या बताया?

Advertisement