कमर्शियल गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक अक्टूबर से 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये बढ़ा दिए हैं. ये दाम फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ाए गए हैं जिसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग के कारोबार पर पड़ेगा. इसके अलावा आज यानी एक अक्टूबर से PNG Drive 3.0 भी लॉन्च होगा.
LPG के दाम फिर बढ़े, जानिए किस राज्य में सिलेंडर हुआ कितना महंगा
LPG commercial Price hike: ये दाम फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ाए गए हैं जिसका असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग के कारोबार पर पड़ेगा. इसके अलावा आज यानी एक अक्टूबर से PNG Drive 3.0 भी लॉन्च होगा.

1 अक्टूबर, 2026 से राजधानी दिल्ली में (Delhi LPG Cylinder Price) 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम अब 2,810 रुपये हो गया है. पिछले महीने सितंबर में भी इसकी कीमत 9.50 रुपये बढ़ाई गई थी. अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत से पहले एलपीजी पर महंगाई का अटैक हुआ है. 20 अक्टूबर को दशहरा है और अगले महीने दिवाली. ऐसे में ये बदलाव खासतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैटरिंग कारोबार के लिए बुरी खबर है. इसका असर छोटे कारोबारियों पर भी पड़ेगा जो कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं.
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में की गई ताजा बढ़ोतरी के बाद अलग-अलग शहरों में सिलेंडर महंगा हुआ है. लेकिन सबसे ज्यादा महंगा बिहार की राजधानी पटना के लिए हुआ है. यहां कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,029 रुपये से उछलकर 3,100.50 रुपये हो गई है.
लेकिन इस नए बदलाव में घरेलू गैस सिलेंडर पर कोई असर नहीं पड़ेगा. लाल रंग वाला 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 942 रुपये, मुंबई में 941.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये का बिक रहा है.
ये भी पढ़ें: LPG Price Cut: गैस सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ
आज लॉन्च होगा PNG Drive 3.01 अक्टूबर 2026 से ही पाइप्ड नेचुरल गैस यानी PNG का तीसरा ड्राइव शुरू हो रहा है. इसके तहत सरकार ने हर दिन बीस हज़ार नए पाइप गैस कनेक्शन जोड़ने का लक्ष्य तय किया है. इस योजना से LPG से PNG पर शिफ्टिंग को रफ्तार मिलेगी. मकसद है घरेलू और व्यावसायिक एलपीजी के इस्तेमाल को कम करना.
PNG Drive 3.0 के तहत PNGRB ने नए 80 GA (Geographical Areas) चिन्हित किए हैं. पाइपलाइन इंफ्रा के विस्तार से PNG कनेक्शन/कन्वर्जन बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा. आप जानते ही हैं मिडिल ईस्ट संघर्ष के बाद से गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, मिडिल ईस्ट क्राइसिस के बाद रोजाना 10,000+ कनेक्शन/कन्वर्जन करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे अब बढ़ाया गया है. योजना के तहत लोगों की सुविधा के लिए नया पोर्टल भी लॉन्च होगा.
वीडियो: सिक्किम में टनल के बाहर लैंडस्लाइड, गैस रिसाव, 7 की मौत










