The Lallantop

CM विजय के लिए लंदन में जुटी भारी भीड़, सुरक्षा कारणों का हवाला दे पुलिस ने रद्द किया इवेंट

CM Vijay London event: यूके की सबसे ऊंची इमारत 'द शार्ड' के बाहर सीएम विजय के कई समर्थक जमा हुए थे. यहां उनका एक इवेंट होने वाला था, लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों की वजह से कैंसिल कर दिया गया. लोगों ने बताया कि उन्होंने घंटो इंतज़ार किया था.

Advertisement
post-main-image
CM विजय का लंदन की 'द शार्ड' इमारत के पास इवेंट होना था जो कैंसिल हो गया. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय का लंदन के 'द शार्ड' के पास मंगलवार, 15 सितंबर को आयोजित होने वाला इवेंट सुरक्षा कारणों से कैंसिल कर दिया गया।
  • विजय का लंदन दौरा निवेश और MoU पर हस्ताक्षर के लिए था, लेकिन सुरक्षा मंजूरी न मिलने के कारण 'द शार्ड' पर आयोजित कार्यक्रम रद्द किया गया।
  • इवेंट कैंसिल होने से समर्थक और फैन निराश हुए, जबकि विजय 16 सितंबर को भारत वापस लौट रहे हैं और निवेश में रुचि बनाए हुए हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसफ विजय इस वक़्त लंदन दौरे पर हैं. मंगलवार, 15 सितंबर को लंदन के ‘द शार्ड’ इमारत के पास उनका एक इवेंट होने वाला था. हालांकि, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस इवेंट को कैंसिल कर दिया गया. सीएम की टीम ने भी सिक्योरिटी की वजह से इवेंट कैंसल होने की पुष्टि की है. 

Advertisement
इवेंट कैंसिल होने पर फैन निराश

यूके की सबसे ऊंची इमारत 'द शार्ड' के बाहर सीएम विजय के समर्थक भारी संख्या में जुटे थे. वे अभिनेता से राजनेता बने सीएम की एक झलक पाने के लिए वहां इकट्ठा हुए थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, लोग घंटों से इंतज़ार में खड़े थे, तभी इवेंट ऑर्गनाइज़र ने अनाउंस कर दिया कि इवेंट कैंसिल हो गया है. विजय की टीम के एक सदस्य ने कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से ज़रूरी मंज़ूरी नहीं मिल पाई थी. इस वजह से कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. 

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, एक्टर से नेता बने विजय की एक झलक पाने के लिए दूर-दराज के इलाकों से ट्रेवल करके आए थे. वहां मौजूद एक फैन ने कहा कि ‘ठीक है सुरक्षा कारणों से इवेंट कैंसिल हुआ है. मगर हम लोग कई घंटों से उनका इंतज़ार कर रहे हैं. तमिलनाडु में ऐसी भीड़ देखने को कम ही मिलती है.’

 ये भी पढ़ें: CM विजय ने दी स्टालिन को सख्त चेतावनी, 'महिलाओं का अपमान किया तो खैर नहीं...'

क्यों पहुंचे हैं CM लंदन?

विजय तमिलनाडु सरकार के एक डेलीगेशन के साथ इन्वेस्टमेंट आउटरीच के लिए यूके पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल ने अपनी यात्रा के दौरान कई MoU पर हस्ताक्षर किए, जिससे लगभग 12,300 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश आया. 

Advertisement

अधिकारियों ने कहा कि इन समझौतों से एशिया में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग और टेक्नोलॉजी का बड़ा हब बनने की तमिलनाडु की कोशिश को बढ़ावा मिलेगा. इस निवेश से 9,400 से ज़्यादा अच्छी वैल्यू वाली नौकरियां पैदा हो सकती हैं. सीएम विजय आज 16 सितंबर को भारत वापस लौट रहे हैं.

अब बात करते हैं 'द शार्ड' की. ये लंदन के साउथवार्क में स्थित 72 मंज़िला गगनचुंबी इमारत है, जिसे कांच के एक टुकड़े (शार्ड) के आकार में बनाया गया है. मशहूर इटैलियन आर्किटेक्ट रेन्ज़ो पियानो द्वारा डिज़ाइन की गई है. 2021 में बनकर तैयार हुई ये इमारत तेज़ी से लंदन की सबसे पहचानी जाने वाली जगहों में से एक बन गई है. यहां आने वाले लोग 68वीं और 69वीं मंज़िल पर बनी इनडोर व्यूइंग गैलरी से शहर का 360-डिग्री नज़ारा देख सकते हैं. इसके अलावा, 72वीं मंज़िल पर बने ओपन-एयर स्काईडेक पर भी जा सकते हैं.

वीडियो: सीएम विजय की मां पर टिप्पणी करने वाले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर क्या एक्शन हुआ?

Advertisement