The Lallantop

Jio का ऑफर, 1,499 वाला JioBharat 4G फोन मिलेगा सिर्फ 299 में, जानिए खूबियां

JioBharat 4G फीचर फोन खरदीने जाएंगे तो पहले-पहल आपको 1,499 रुपये देने होंगे. लेकिन Jio इस डिवाइस के साथ लगभग 1,200 रुपये के छह महीने के रिचार्ज फ्री दे रहा है. गुणा-गणित करेंगे तो असल कीमत 299 हो जाती है. इसमें हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉल शामिल हैं.

Advertisement
post-main-image
JioBharat 4G फीचर फोन खरदीने जाएंगे तो पहले-पहल आपको 1,499 रुपये देने होंगे

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • Reliance Jio ने अपने 10 साल पूरे होने पर JioBharat 4G फीचर फोन 299 रुपये में सीमित समय के लिए पेश किया है, जिसमें छह महीने के लगभग 1,200 रुपये के रिचार्ज मुफ्त शामिल हैं।
  • 5G स्मार्टफोन की कीमत अधिक बढ़ जाने के कारण बाजार में 4G स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है, जिससे Jio ने सस्ते 4G फीचर फोन का विकल्प उपलब्ध कराया है।
  • इस फोन के लॉन्च से कम कीमत में मोबाइल उपयोगकर्ताओं को डिजिटल सेवाएं और कॉलिंग विकल्प मिलेंगे, जिसके बाद नए रिचार्ज प्लान के जरिए डेटा सुविधा जारी रहेगी।

5G स्मार्टफोन एक दाम इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि इसके चलते मोबाइल मार्केट में 4G स्मार्टफोन की तगड़ी वापसी हो गई है. आज की तारीख में बढ़िया 5G फोन चाहिए तो कम से कम 25 हजार पकड़ लीजिए. 4G फोन खरीदने के लिए भी 10 हजार रुपये तो होना. ऐसे में अगर कोई फोन सिर्फ 299 रुपये में मिले तो. आप ठीक पढ़े, 4G फोन वो भी 299 रुपये में. फोन का नाम है JioBharat 4G फीचर फोन जिसे Reliance Jio भारत में अपने कामकाज के 10 साल पूरे होने के मौके पर सीमित समय के लिए ऑफर कर रहा.

Advertisement
JioBharat 4G फीचर फोन 299 में

वैसे तो अगर आप इस फोन को खरदीने जाएंगे तो पहले-पहल आपको 1,499 रुपये देने होंगे. लेकिन Jio इस डिवाइस के साथ लगभग 1,200 रुपये के छह महीने के रिचार्ज फ्री दे रहा है. गुणा-गणित करेंगे तो असल कीमत 299 हो जाती है. इसमें हर महीने 14GB डेटा और अनलिमिटेड HD वॉयस कॉल शामिल हैं.

JioBharat 4G
JioBharat 4G फीचर फोन के साथ 6 महीने का रिचार्ज फ्री है 
क्या मिलता है JioBharat 4G फीचर फोन में 

बताते हैं-बताते हैं लेकिन पहले एक बात जान लीजिए, इस डिवाइस में सिर्फ और सिर्फ जियो की सिम चलेगी. नई या पुरानी का टेंशन नहीं. JioBharat सीरीज में कई मॉडल शामिल हैं, जैसे JioBharat A1, B1, B2 और B3. कॉलिंग और और टेक्स्टिंग से इतर ये उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प हैं जो पारंपरिक कीपैड फोन पसंद करते हैं. फीचर फोन होने के बाद भी इसमें मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं का पूरा प्रबंध है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: रील और शॉर्ट्स बनाने वालों की बल्ले-बल्ले, Jio के साथ Canva Pro फ्री मिलेगा

डिवाइस में 2.4-इंच की डिस्प्ले और 2,000mAh की बैटरी है. इंटरटेन्मेंट के लिए यूजर्स JioTV के जरिए 500 से ज़्यादा टीवी चैनल देख सकते हैं. JioHotstar पर लाइव क्रिकेट, फ़िल्में और वेब सीरीज निपाटने का भी जुगाड़ है. म्यूजिक का शौक रखते हैं तो Jio म्यूजिक भी है. JioPay की मदद से आप डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. सेफ्टी के लिए, Jio Safety Shield में सेफ कॉलिंग और लोकेशन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

JioBharat 4G
JioBharat 4G फीचर फोन में डिजिटल पेमेंट सहित कई और फीचर्स मिलते हैं 
किसके लिए है JioBharat 4G फीचर फोन

आपके अपने परिवार में कई लोग ऐसे होंगे जिनको बस एक फोन चाहिए कॉलिंग के लिए. उनके लिए ये बढ़िया डील है. अगर आपको एक दूसरा फोन चाहिए और खर्च ज्यादा नहीं करना तो आपके लिए भी मुफीद विकल्प है. एक और अच्छी बात, 6 महीने के बाद जब आप इस फोन को रिचार्ज करेंगे तो सिर्फ 123 में 28 दिन के लिए 14 जीबी डेटा के साथ काम बन जाएगा. 1234 कर दिया तो फिर 336 दिन की छुट्टी. जियो ने इस डिवाइस के लिए अलग से रिचार्ज प्लान रखे हैं.

Advertisement

वीडियो: दुनियादारी: Flydubai Flight के कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, नेतन्याहू ने क्या बताया?

Advertisement