इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने भारतीय पायलट की जमकर तारीफ की है. बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाई दुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में हुए हमले के बाद भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए उन्हें असली हीरो बताया है. उन्होंने कहा कि मच्छार की सूझबूझ और कार्रवाई से हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई. अपने को-पायलट के साथ हुई हाथापाई के दौरान मच्छार को चाकू मारा गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी. उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला और यात्रियों व क्रू सदस्यों को बीच-बचाव करने का मौका दिया. 170 से ज्यादा लोगों को ले जा रहे इस विमान को बाद में सऊदी अरब डाइवर्ट किया गया. इसके बाद यह सुरक्षित रूप से तबुक में उतरा.
'हालात बुरे थे, पर कमाल कर दिया', ट्रंप-नेतन्याहू ने Flydubai के भारतीय पायलट की तारीफ की
दुबई से तेल अवीव जा रही Flydubai की Flight में हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छार ने गजब की हिम्मत दिखाई. डॉनल्ड ट्रंप ने उनके बारे में कहा कि पायलट की हालत बहुत खराब थी, शायद अब भी है, लेकिन उन्होंने अद्भुत समझदारी दिखाई और एक तरह से वे असली हीरो साबित हुए. पीएम मोदी और नेतन्याहू ने भी पायलट की पीठ थपथपाई है.

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाई दुबई के पायलट स्मित मच्छार को "हीरो" बताया है. ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा उन्हें बताई गई जानकारी साझा कर रहे हैं. ट्रंप ने बताया कि हमले के बाद भारतीय नागरिक स्मित मच्छार की हालत बहुत खराब थी. नेतन्याहू के साथ हुई बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा,
‘पायलट की हालत बहुत खराब थी. मुझे लगता है कि अभी भी उनकी हालत बहुत खराब है, लेकिन उन्होंने समझदारी दिखाई. यह अद्भुत है. एक तरह से वह हीरो हैं.’
वहीं X पर एक पोस्ट में बेंजामिन नेतन्याहू ने लिखा,
‘मैं भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को उनकी असाधारण बहादुरी के लिए सलाम करता हूं.’

नेतन्याहू ने आगे कहा कि गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार ने मुकाबला जारी रखा और यात्रियों और क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की. नेतन्याहू ने कहा कि कैप्टन की वजह से इजरायली नागरिकों और अन्य देशों के लोगों सहित 174 यात्रियों की जान बचाने में मदद मिली. उन्होंने कैप्टन के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना की. दरअसल कॉकपिट के अंदर कैप्टन और को-पायलट के बीच हिंसक संघर्ष के बाद फ्लाइट में अफरातफरी मच गई.
(यह भी पढ़ें: प्लेन इजरायली नागरिकों से भरा था, पायलट खून से सना था, Flydubai Flight के यात्रियों ने सब बताया)
इज़राइली अधिकारियों ने बताया कि विमान की ऊंचाई अचानक कम होने से पहले को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला किया. को-पायलट की पहचान एक इज़राइली अधिकारी ने ओमान के नागरिक के तौर पर की है. उसने विमान का कंट्रोल अपने हाथ में लेने की कोशिश की. इसके बाद विमान तेजी से नीचे गिरने लगा. फ्लाइट-ट्रैकिंग डेटा से पता चला कि विमान 30 सेकंड से भी कम समय में लगभग 14 हजार फीट नीचे आ गया था.
पीएम मोदी ने भी की तारीफभारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कैप्टन स्मित को हीरो बताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा,
‘कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं. बेहद खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया. उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है. हम उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.’
कौन हैं Captain Smit Machchhar?स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं. रिपोर्टों के मुताबिक वे पहले SpiceJet में भी काम कर चुके हैं और करीब 11 साल तक वहां सेवा दी. इसके बाद 2022 में उन्होंने Flydubai को जॉइन किया. वे Flydubai के Boeing 737 फ्लीट पर Captain के तौर पर उड़ान भर रहे थे.
इस घटना के बाद उनकी कहानी सिर्फ एक विमान हादसे को टालने की कहानी नहीं रह गई है. घायल होने के बावजूद कॉकपिट खोलने और यात्रियों/crew को intervention का मौका देने के लिए इजरायल और अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने उनकी तारीफ की है. फिलहाल घटना की पूरी जांच जारी है. हमले के पीछे को-पायलट का मकसद क्या था, यह जांच के बाद ही साफ होगा.
वीडियो: दुनियादारी: Flydubai Flight के कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, नेतन्याहू ने क्या बताया?










