IRCTC से टिकट बुकिंग करते समय बैंक अकाउंट से पैसे तो कट गए मगर टिकट बुक नहीं हुई. स्क्रीन पर राउंड-राउंड घूमने वाला चक्का जब तक थमा तब तक तो सीट ही खत्म हो गईं. यह वाला दर्द हम सभी ने झेला है. पैसे भी कट गए और टिकट भी नहीं मिली. अब रिफंड के लिए इंतजार करो. शायद आगे से ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बड़ी समस्या से राहत देने के लिए IRCTC ने अपने iPay ऐप पर नया ‘Resume/Retry Booking’ फीचर लॉन्च किया है.
IRCTC पर बुकिंग फेल, पैसा कटा; अब तुरंत ये पैसा आपके काम आएगा, बस ये कर लें
IRCTC का ‘Resume/Retry Booking’ फीचर 10 फरवरी 2026 से उपलब्ध भी हो गया है. माने जो अगर टिकट बुकिंग फेल हुई और पैसा भी कट गया, तो आप अब चिंता न कीजिये.


IRCTC का ‘Resume/Retry Booking’ फीचर 10 फरवरी 2026 से उपलब्ध भी हो गया है. माने जो अगर टिकट बुकिंग फेल हुई और पैसा भी कट गया, तो आप उसी दिन उसी अमाउंट का इस्तेमाल करके दोबारा से टिकट बुक कर सकते हैं.
कैसे काम करेगा ‘Resume/Retry Booking’फीचर कैसे काम करता है यह जानने से पहले जरा यह जान लीजिए कि बुकिंग फेल क्यों होती है. IRCTC के मुताबिक, जब बैंक से पेमेंट रिस्पॉन्स सही तरीके से नहीं पहुंचता तो टिकट बुकिंग फेल हो जाती है. इस वजह से पैसा ब्लॉक हो जाता है और यात्रियों को रिफंड का इंतज़ार करना पड़ता है. अब बात करते हैं नए फीचर की.
यात्री इस फीचर का इस्तेमाल कार्ड, UPI, नेट बैंकिंग या वॉलेट जैसे किसी भी पेमेंट मोड से कर सकते हैं. बोले तो पेमेंट मोड वाला कोई बंधन नहीं है. हालांकि यह सुविधा तभी काम करेगी जब दूसरी बुकिंग का अमाउंट पहली असफल ट्रांजैक्शन के बराबर हो. माने आप इस फीचर का इस्तेमाल उसी ट्रेन में फिर से बुकिंग के लिए आराम से कर सकते हैं. अगर टिकट फिर भी कन्फर्म नहीं होता तो बैंक और IRCTC की स्टैंडर्ड प्रक्रिया के तहत पैसा वापस कर दिया जाएगा. अगर जो किसी दूसरी ट्रेन में टिकट बुक करनी है और उसका किराया अलग है तो फिर पहले जैसे ही पैसा देना होगा.
iPay ऑप्शन चुनना होगाअब एक और जरूरी बात. ‘Resume/Retry Booking’ फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको पहली बार टिकट बुक करते समय पेमेंट विंडो पर iPay का ऑप्शन सिलेक्ट करना होगा. आपने देखा होगा कि पेमेंट के लिए ऐप या वेबसाइट पर कई ऑप्शन आते हैं. जैसे सबसे ऊपर iPay फिर क्रेडिट-डेबिट कार्ड और UPI. iPay में कुछ अलग नहीं है, मगर यह आईआरसीटीसी का अपना सर्वर है. वैसे भी यह ऑप्शन पहले से सिलेक्ट होता है. अगर नहीं तो कर लीजिए.

चलिए तो फिर करते हैं ‘Resume/Retry Booking’ ऑप्शन का इस्तेमाल.
वीडियो: दिल्ली के एक खुले नाले में शख्स की गिरने से मौत, 4 दिन पहले ही दिल्ली आया था




















