The Lallantop

iPhone को टाइम ट्रैवल कराकर स्टोरेज खाली मत करना, फिर माथा पीटते रह जाओगे

iPhone स्टोरेज को लेकर एक ट्रिक (iPhone storage trick) काफी चर्चा में है जिसमें डिवाइस को ऑफ़लाइन मोड में डालकर उसका टाइम 2027 किया जा रहा है. वापस फोन ऑनलाइन करने पर स्टोरेज खाली तो हो जाता है मगर ये बहुत खतरनाक है. जानिए कैसे.

Advertisement
post-main-image
आईफोन स्टोरेज खाली करने वाली 2027 वाली ट्रिक से दूर रहना

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सोशल मीडिया पर आईफोन स्टोरेज खाली करने के लिए ऑफलाइन मोड में फोन का टाइम 2027 पर सेट करने वाली ट्रिक वायरल हो रही है, जिससे सिस्टम कैश फाइल्स अपने आप डिलीट हो जाती हैं।
  • आईफोन स्टोरेज की भराव समस्या से निपटने के लिए उपयोगकर्ता अक्सर iCloud स्टोरेज खरीदना या अनावश्यक फोटो, वीडियो और ऐप्स हटाना चुनते हैं, जिससे डिवाइस पर जगह बनती है।
  • टाइम ट्रैवल ट्रिक अपनाने से iCloud और मैसेजिंग ऐप्स के बैकअप और ऐप सर्टिफिकेट्स में गड़बड़ी हो सकती है, जिसके कारण डिवाइस अस्थिर हो सकता है, इसलिए इसे प्रयोग न करने की सलाह दी जाती है।

iPhone के गले तक भरे हुए स्टोरेज से सब परेशान होते हैं. स्टोरेज कब फुल हो जाता है पता ही नहीं चलता. इससे निपटने के कई तरीके भी हैं जैसे iCloud स्टोरेज खरीद लो या फिर बेकार के फालतू फोटो और वीडियो डिलीट कर दो. स्टोरेज खाली करने की कई टिप्स भी सोशल मीडिया पर जब तब उतराती रहती हैं. ऐसी ही एक ट्रिक इस समय वायरल हो रखी है जिसमें आईफोन को टाइम ट्रैवल करवाकर स्टोरेज खाली (viral 2027 iPhone storage trick) किया जा रहा है. ट्रिक वाकई काम करती है मगर आपने इसे नहीं अपनाना है. अगर ऐसा किया तो फिर...

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल सोशल मीडिया पर आईफोन स्टोरेज को लेकर एक ट्रिक वायरल हो रही है जिसमें डिवाइस को ऑफ़लाइन मोड में डालकर उसका टाइम 2027 किया जा रहा है. वापस फोन ऑनलाइन करने पर स्टोरेज खाली तो हो जाता है मगर ये बहुत खतरनाक है. बताते हैं कैसे

आईफोन का टाइम बदल दो

वायरल ट्रिक के मुताबिक आईफोन को ऑफलाइन करो यानी मोबाइल और वाईफाई डेटा बंद करो और फिर सेटिंग में जाकर टाइम को 2027 कर दो. ऐसा करने से पहले सिस्टम डेटा 29 जीबी दिखता है मगर जैसे ही फोन को दोबारा ऑन किया जाता है और वो रियल टाइम में सेट होता है तो डेटा घटकर 16 जीबी रह जाता है. ऐसा वाकई में होगा क्योंकि टाइम बदलते ही iOS खुद ही cache फाइल्स को ऑटो डिलीट कर देगा जिससे स्टोरेज खाली हो जाएगा. लेकिन जैसा हमने कहा, ये मत करना.

Advertisement

# iCloud बैकअप गड़बड़ा जाएगा

# iMessage/WhatsApp का बैकअप भी गड़बड़ होगा. यहां सकता वाला कोई सीन नहीं है. मतलब होगा ही होगा.

Advertisement

# App certificates गड़बड़ा जाएंगे क्योंकि सिस्टम को लगेगा कि उनकी एक्सपायरी डेट निकल गई है.

# इसके बाद जो होगा वो किसी को नहीं पता. माने डिवाइस वर्तमान और फ्यूचर के चक्कर में फंसकर अपने आप को खराब करेगा. इसलिए ये सब मत कीजिए. क्या करना है वो जान लीजिए.

# सबसे अच्छा तो यही है कि iCloud स्टोरेज खरीद लो. अब हाथी पाले हो तो खाने का खर्च होगा ही.

# फुर्सत से बैठकर फालतू के ऐप्स डिलीट मार दो. ऑफर से लेकर रील के ज्ञान के चक्कर में कितने फालतू ऐप्स बस ऐसे ही स्टोरेज पर कुंडली मारे बैठे होंगे.

# कुछ करो या ना करो, ये टाइम ट्रैवल वाली ट्रिक मत अपनाना.

वीडियो: निसर्गा अधिकारी ने CBSE वेबसाइट हैक को लेकर क्या दावे किए?

Advertisement