समय रैना (Samay Raina) का समय वाकई अच्छा चल रहा. India's Got Latent (इंडियाज गॉट लेटेंट) का दूसरा सीजन दौड़ रहा है. समय यूट्यूब के साथ नेटफ्लिक्स से भी पैसा छाप रहे हैं. इसलिए अपन भी सही समय देखते हुए समय की बात करेंगे. मगर ऑफिस में नहीं बल्कि चाय की टपरी (Chai Ki Tapri) पर बैठकर.
India's Got Latent वाले 'चाय की टपरी' सॉन्ग का कोई सिंगर ही नहीं, 50 करोड़ बार सुना गया
India's Got Latent के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में दिखे Chai Ki Tapri गाने को अभी तक 50 करोड़ (Chai Ki Tapri crossed 500 million streams) से ज्यादा बार देखा जा चुका है. शो के दौरान रैपर एजे और रॉकिंग गोली ने स्टेज पर यह गाना पेश किया. चाय की टपरी को Soundverse का इस्तेमाल करके बनाया गया था.


अंदाजा आपने लगा लिया होगा कि अपन पहले एपिसोड में दिखे चाय की टपरी गाने की बात करने वाले हैं जिसे अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. जानते हैं इस गाने का सिंगर कौन है? कोई नहीं. सच्ची में.
एआई ने बनाया 'चाय सॉन्ग'पहले एपिसोड में कंटेस्टेंट बलराम विश्वकर्मा (जिन्हें 'रॉकिंग गोली' के नाम से भी जाना जाता है) ने 'चाय की टपरी' पर डांस किया. शो के दौरान रैपर एजे और रॉकिंग गोली ने स्टेज पर यह गाना पेश किया. चाय की टपरी को Soundverse का इस्तेमाल करके बनाया गया था. Soundverse एक AI म्यूजिक बनाने वाला प्लेटफॉर्म है, जिसे सौरभ पटेरिया, राइली विलियम्स और ऐश पौरनौरी ने मिलकर शुरू किया था. इन तीनों ने मशहूर म्यूजिशियन दिवंगत अविसि (Avicii) के करियर की शुरुआत में उनके साथ काम किया था.
पटेरिया के मुताबिक, इस गाने को नागपुर के रहने वाले उत्कर्ष ने बनाया था, जो इस प्लेटफॉर्म के यूजर हैं. वह सड़क किनारे चाय की दुकान से प्रेरित होकर बॉलीवुड-स्टाइल का एक मजेदार गाना बनाना चाहते थे. इस गाने की जबरदस्त कामयाबी ने न सिर्फ सुनने वालों को, बल्कि सौरभ पटेरिया को भी हैरान कर दिया. हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, Soundverse AI के को-फाउंडर पटेरिया ने बताया,
'मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इसे बनाने के लिए उत्कर्ष ने Soundverse का इस्तेमाल किया है.'
सौरभ ने आगे बताया, 'मुझे मेरे एक दोस्त का मैसेज आया जिसमें लिखा था, ‘अरे, मुझे लगता है कि यह गाना AI से बना हो सकता है, और यह देखना चाहिए कि क्या इसे Soundverse में बनाया गया है.’ फिर मैंने वह एपिसोड देखा और गाना सुना. यह वाकई बहुत मजेदार गाना है. इसने मुझे सच में चौंका दिया. इसके बाद Soundverse की टीम ने अपने इंटरनल रिकॉर्ड्स की जांच की और पुष्टि की कि यह गाना मई के बीच में प्लेटफॉर्म पर बनाया गया था.
ये भी पढ़ें: बालिका वधू की एक्ट्रेस ने सलून में पड़ी इस चीज से बनाया 180 करोड़ का ब्रांड
रॉकिंग गोली भी रॉक कर रहेइस एपिसोड के दौरान आलिया भट्ट और शरवरी के 'चाय की टपरी' गाने पर डांस करने के क्लिप्स इंस्टाग्राम और यूट्यूब शॉर्ट्स खूब वायरल हुए. कई लोगों ने इस पर जमकर रील्स बनाईं. इस गाने को तब से कुल मिलाकर 500 मिलियन से ज्यादा बार देखा/सुना जा चुका है और दस लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम रील्स में इसका इस्तेमाल किया गया है. 'रॉकिंग गोली' की लोकप्रियता भी बहुत बढ़ गई है. वे DJ चेतास के 14 शहरों वाले 'चांदनी बार टूर 2.0' का हिस्सा बन गए हैं.
शार्क टैंक से मिला है पैसामध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले सौरभ ने आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने के बाद स्टॉकहोम में स्पॉटिफाई में नौकरी की. मई 2024 में उनकी मुलाकात ऐश से हुई, जो स्वीडन में एक पब्लिक फिगर हैं. ऐश ने कई ब्रांड भी बनाए हैं और वह स्वीडिश आइडल में जज भी रह चुके हैं. दोनों ने बनाया Soundverse. अपने स्टार्टअप के लिए उन्होंने 1.5 फीसदी इक्विटी के बदले 1.35 करोड़ रुपये की फंडिंग मांगी. शार्क, नमिता ने 5 फीसदी इक्विटी के बदले 1.35 करोड़ रुपये देकर फुल साउंड में डील डन कर दी.
वीडियो: यूक्रेन ने रूस का कौन सा गोदाम फूंक दिया?










