स्मार्टफोन के डिब्बे के साथ आने वाले सिम इजेक्टर से एक बार सिम लगा लेने के बाद शायद ही कोई इस टूल को याद रखता होगा. लेकिन रीलबाजों ने इसे सबसे जरूरी टूल बना दिया है. दावा किया जा रहा है कि इसके होते आपको सर्विस सेंटर (SIM ejector tool reboot reset mobile phone) जाने की जरूरत नहीं.
स्मार्टफोन के साथ आई सुई सर्विस सेंटर जाने से बचा लेगी?
इंस्टाग्राम पर ऐसी एक नहीं बल्कि कई रील नजर आ रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि सिम इजेक्टर टूल का इस्तेमाल (SIM ejector tool can use to reboot reset mobile phone) फोन को रीसेट करने के लिए कर सकते हैं. फोन में इसके लिए सीक्रेट होल भी होता है. सच क्या है?


इंस्टाग्राम पर एक नहीं कई रील नजर आ रही हैं जिनमें कहा जा रहा है कि सिम इजेक्टर टूल का इस्तेमाल फोन को रीसेट/रीबूट करने के लिए कर सकते हैं. फोन में इसके लिए ‘सीक्रेट होल’ भी होता है.
सिम टूल नहीं 'सिंघम' हैकई सारे इंस्टा अकाउंट ने ऐसी रील्स पोस्ट की हैं जिनमें बताया जा रहा कि सिम इजेक्टर टूल तब काम आएगा जब आपका फोन फ्रीज हो जाए. माने स्क्रीन रिस्पॉन्स देना बंद कर दे और बटन काम नहीं करे. ऐसे में सिम टूल लेकर उसे फोन के सीक्रेट होल में घुसेड़ने को कहा जा रहा है. दिलचस्प बात ये है कि हर रील में एक ही वीडियो का इस्तेमाल हुआ है. माने बेकार का ज्ञान देने वालों ने अपने फोन में खोंस कर नहीं देखा. आप भी ऐसा कुछ मत करना.

जिस सीक्रेट होल की बात हो रही है वो सिम ट्रे के राइट या लेफ्ट में होता है. इसके पीछे माइक्रोफोन लगा होता है. कई बार आप और हम गलती से इसे सिम ट्रे का होल समझ लेते हैं और सिम टूल इसमें खोंस देते हैं. इससे बचने के लिए सैमसंग जैसी कंपनियां इसके अंदर एक जाली भी लगाती हैं ताकि माइक्रोफोन बचा रहे. जिंदा फोन का पोस्टमॉर्टम करने वाले JerryRig भईया ने गैलक्सी S23 अल्ट्रा में इसे दिखाया भी था. इसलिए आप इसमें कुछ भी मत घुसेड़ना.

ये भी पढ़ें: हॉटस्पॉट में नहीं चलेगा अनलिमिटेड 5G... रिचार्ज कराने से पहले कंपनी के नियम जरूर पढ़ लें
वैसे कमाल बात ये है कि ऐसी रीलों में कॉमेन्ट बॉक्स में कई यूजर्स ने माइक्रोफोन के बारे में चेताया भी, लेकिन रीलबाज तो रीलबाज हैं. व्यू आने से मतलब है.
वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?










