The Lallantop

WhatsApp पर बेस्ट क्वालिटी फोटो भेजने का कारगर तरीका आज जान लो!

स्मार्ट सेल्फी का रेजोल्यूशन वॉट्सऐप पर कम हो जाता है, अब नहीं होगा.

Advertisement
post-main-image
Whatsapp पर भेजिए हाई क्वालिटी फोटो
त्योहार चल रहे हैं. जश्न तो बनता है. और खूब जमकर फोटो भी खिचाएंगे. लेकिन जब बात आएगी फोटो को दूसरों को भेजने कि तो बस यहीं आप मार खा जाएंगे. यार ये तो तुकबंदी हो गई! खैर, अभी बात WhatsApp की जो है तो हम सबका दुलारा, लेकिन जब फोटो भेजने कि बात आती है तो मुआ भांजी मार जाता है. ग्रुप के साथ या बढ़िया से तैयार होकर कितनी ही मेहनत से सेल्फ़ी ले लो, WhatsApp ने सारी मेहनत पर कोल्ड ड्रिंक डालकर भेजनी तो सिकोड़कर ही है. मतलब फोटो का रेज़ोल्यूशन कम कर देना है. अब बचे बाकी तरीके जैसे ईमेल, गूगल ड्राइव. लेकिन वो कहां रोज-रोज काम आने वाले, तो क्यूं न कुछ ऐसा किया जाए कि WhatsApp से ही हम असली रेजोल्यूशन वाली फोटो भेज पाएं. चलिए जुगाड़ बताते हैं आपको .

WhatsApp सेटिंग्स बदल कर

सेटिंग्स मे जाइए. यहां पर स्टोरेज और डेटा का विकल्प दिखेगा. नीचे जाने पर मिलेगा फोटो अपलोड क्वालिटी. अंदर आपको तीन विकल्प नज़र आएंगे. आपको बेस्ट क्वालिटी वाले को चालू कर लेना है. क्यूंकि पहले से तो ऑटो का विकल्प WhatsApp ने दिया होता है. अब आप मजे से भेजिए बढ़िया फोटो. Whatsapp Image 2021 11 02 At 12.37.49 Pm

डॉक्यूमेंट के तौर पर

पुराना तरीका हो गया है, लेकिन है काम का. आप जैसे अभी फोटो पर क्लिक करके उसको भेजते हैं, उसकी जगह डॉक्यूमेंट सेलेक्ट कीजिए. आप फोन के फ़ाइल्स वाले सेक्शन मे पहुंच जाएंगे. यहां से आपको जिस फोटो को भेजना है उसको क्लिक कीजिए और हो गया काम. असली फोटो पहुंच जाएगा, बिना कोई समझौता. Whatsapp Image 2021 11 02 At 1.32.33 Pm Whatsapp Image 2021 11 02 At 12.37.49 Pm (1)

iPhone वालों के लिए

आईफोन दिखाकर इतराने वालो, उसमें तो फ़ाइल्स जैसा कुछ होता नहीं. तो फिर क्या किया जाए? जुगाड़ नंबर एक, जो ऊपर बताया है वो कर लीजिए. सेटिंग्स मे आपको स्टोरेज और डेटा के अंदर मीडिया अपलोड दिखेगा. एकदम सबसे नीचे, इधर बेस्ट क्वालिटी पर क्लिक करके आपका काम बन जाएगा . Whatsapp Image 2021 11 02 At 1.19.16 Pm Whatsapp Image 2021 11 02 At 1.35.00 Pm

iCloud फ़ाइल्स

थोड़ा उबाऊ और लंबा तरीका है, लेकिन है ये भी बहुत काम का. सबसे पहले आईफोन के फोटो ऐप में जाकर उस फोटो को सेलेक्ट कीजिए जिसको आप भेजना चाहते हैं. नीचे की तरफ एक पॉप अप आएगा सन्न से, आपको यहां शेयर पर क्लिक करना है. तमाम कुछ दिखेगा, लेकिन आपको जाना है सेव फ़ाइल्स पर. क्लिक करते ही आपकी आईक्लाउड ड्राइव खुल जाएगी और आपको सेव कर लेना है. अब तो सब पहले जैसा ही है. चैट में आपको प्लस पर क्लिक करना है और डॉक्यूमेंट पर जाना है जहां पर आईक्लाउड ड्राइव से आपको अपना सेव किया फोटो लेना है और भेज देना है. पूरा बोले तो एकदम असली वाला पहुंच जाएगा सामने वाले के पास. Whatsapp Image 2021 11 02 At 1.17.43 Pm Whatsapp Image 2021 11 02 At 1.17.50 Pm ऊपर बताए गए सारे जुगाड़ दोनों प्लेटफ़ॉर्म पर आसानी से काम करते हैं. फिर चाहे आपके पास एंड्रॉयड हैंडसेट हो या आईफोन, बस सेटिंग्स को दुरुस्त करना होगा.

Advertisement
Advertisement