दूसरे देशों के मुकाबले हमारे देश में 5G मोबाइल डेटा सस्ता है और ज्यादातर रिचार्ज में डेटा अनलिमिटेड भी है. माने चाहे जितनी रील देखो, नेटफिलिक्स पर चिल मारो या यूट्यूब पर Lallantop देखो, डेटा की कोई लिमिट नहीं है. अगर आपको भी ऐसा ही लगता है तो मित्र Your whole life is a lie. बोले तो डेटा दूसरे देशों की तुलना में सस्ता तो है मगर अनलिमिटेड नहीं है. टेलिकॉम कंपनियों ने नियम और शर्तों का ‘हॉटस्पॉट’ लगा रखा है. अगर आपको भी ये खबर मिली है तो सच्चाई जान लीजिए.
हॉटस्पॉट में नहीं चलेगा अनलिमिटेड 5G... रिचार्ज कराने से पहले कंपनी के नियम जरूर पढ़ लें
अगर आप भी इस Airtel के यूजर हैं तो अनलिमिटेड 5G को आप वाईफाई हॉट स्पॉट में इस्तेमाल नहीं कर सकते. अगर आपको भी इस खबर का स्क्रीन शॉट मिला है तो जरा रुकिए. नए और पुराने नियम जान लीजिए.

सोशल मीडिया पर एक दावा वायरल है जिसके मुताबिक अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो अनलिमिटेड 5G को आप वाईफाई हॉट स्पॉट में इस्तेमाल नहीं कर सकते. माने जो आपने अपने मोबाइल का हॉट स्पॉट ऑन करके खुद के दूसरे मोबाइल या लैपटॉप को वाईफाई इंटरनेट दिया तो अनलिमिटेड 5G नहीं मिलेगा. इसलिए अपने दोस्त, यार, मित्र, सखा, बंधु को BGMI खेलने के लिए वाईफाई देने से पहले ये पढ़ लो. एयरटेल की वेबसाइट का एक स्क्रीन शॉट भी खूब नजर आ रहा है जिसमें आधिकारिक तौर पर यह बताया गया है कि उसके अनलिमिटेड 5G मोबाइल डेटा प्लान पर मोबाइल हॉटस्पॉट की सुविधा नहीं मिलेगी. इसके साथ 300GB का मासिक डेटा कैप भी लागू है. माने इसके ऊपर अगर आपने अपने मोबाइल में भी खर्च किया तो फिर स्पीड एकदम कम हो जाएगी.

दरअसल ये पुराना स्क्रीन शॉट है जो वायरल है. कुछ साल पहले जब 5G नया-नया था तो कई सारी बंदिशें थीं क्योंकि यूजर डेटा खूब इस्तेमाल करते थे. इसलिए हॉटस्पॉट का नियम था. लेकिन अब ऐसा नहीं है. अगर आपके प्लान में 5G अनलिमिटेड है तो मजे से इस्तेमाल कीजिए.
डेली लिमिट दरअसल 4G डेटा है जो असल में आपके रोज के कोटे से खर्च होता है. इसके पीछे है नेटवर्क का झोल. माने कि अगर आप किसी ऐसे इलाके में हैं जहां 5G नेटवर्क उपलब्ध है और वो लगातार बना रहता है तो आपकी मौज है. लेकिन अगर नेटवर्क टूटा हुआ है या उस इलाके में नहीं आता तो फिर आपका 4G डेटा खर्च होगा. फोन के कोने में भले 5G लिखा दिखे, लेकिन रात होते-होते डेली लिमिट खत्म हो जाती है, क्योंकि 5G अभी भी हर जगह और लगातार नहीं मिलता है. ये तो हुआ अनलिमेटेड 5G का गणित. एयरटेल में इसके लिए यूजर को महीने का कम से कम 239 रुपये का रिचार्ज करना होता है. 455 और 1799 रुपये वाले प्लान में अनलिमेटेड 5G मिलता ही नहीं.
Jio का क्या सिस्टम हैजियो में भी जियो जी भरकर वाला नियम है. अगर आपके रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड 5G है तो आप उसे यारी-दोस्ती निभाने में इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने 51, 101 और 151 रुपये वाले डेटा प्लान लॉन्च किये हैं. अपने प्लान के साथ इसको रिचार्ज कर लिया तो Unlimited 5G मिलेगा. जैसे कि 1.5 जीबी वाला प्लान जो 299 रुपये का है, और साथ में 51 रुपये की चढ़ोतरी और चढ़ा दी तो Unlimited 5G मिल जाएगा.
वैसे ये सबसे एक बात याद आई. आपने एयरटेल के साथ मिले Perplexity Pro का सब्सक्रिप्शन कैंसिल किया या नहीं.
वीडियो: स्मार्टफोन्स महंगे होने की वजह AI के लिए RAM की बढ़ती डिमांड?










