UPI tap-to-pay: UPI पेमेंट करने के लिए आप क्या करते हैं. फोन से क्यूआर कोड स्कैन करते हैं या फिर यूपीआई आईडी इंटर करके भुगतान करते हैं. अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा क्योंकि एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने यूपीआई के लिए tap-to-pay या कहें टैप एंड पे फीचर लॉन्च किया है. मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के दूसरे दिन यूपीआई ने टैप एंड पे फीचर को लांच किया है. अब आप सिर्फ एक टैप से पेमेंट पूरी कर सकते हैं. एनपीसीआई का दावा है कि टैप एंड पे फीचर कम या जीरो इंटरनेट कनेक्शन वाले क्षेत्रों में भी काम कर सकता है.
क्यूआर स्कैन करने की टेंशन खत्म, अब बिना इंटरनेट एक टैप पर होगा UPI पेमेंट
UPI tap-to-pay: आपको बस अपना फोन अनलॉक करना है, पीओएस (point-of-sale) मशीन के पास ले जाना है और जितना उस मशीन में अमाउंट डाला गया है, वह ट्रांसफर हो जाएगा. 5000 रुपये तक के भुगतान के लिए पिन डालने की भी जरूरत नहीं.

आपको इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन पर यूपीआई ऐप खोलने की जरूरत नहीं है. आपको बस अपना फोन अनलॉक करना है, पीओएस ( point-of-sale) मशीन के पास ले जाना है और जितना उस मशीन में अमाउंट डाला गया है वह ट्रांसफर हो जाएगा. 5000 रुपये तक के भुगतान के लिए पिन डालने की भी जरूरत नहीं. हां, उसके ऊपर के अमाउन्ट के लिए आपको यूपीआई पिन इंटर करना होगा. फीचर UPI पेमेंट, UPI पर RuPay क्रेडिट कार्ड और बिना मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी के ऑफ़लाइन ट्रांज़ैक्शन को सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें: ₹4.5 लाख का iPhone Duo खरीदने से अच्छा है ये काम कर लें, पैसा बढ़ भी सकता है
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि टैप एंड पे कोई नया फीचर नहीं है. सैमसंग वालेट, गूगल सहित कई ऐप पहले से ये सुविधा दे रहे हैं. हालांकि इसमें सिर्फ आपके डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ही भुगतान किया जा सकता है. लेकिन अब आप फोन पे, गूगल पे, भीम या पेटीएम किसी भी यूपीआइ ऐप का इस्तेमाल करें आपको टैप एंड पे की सुविधा मिलेगी.
NFC का कमाल हैटैप एंड पे फीचर का इस्तेमाल करने के लिए जरूरी है कि आपका फोन और पीओएस मशीन, दोनों ही NFC यानी Near Field Communication तकनीक को सपोर्ट करते हों. अच्छी बात ये है कि ज्यादातर स्मार्टफोन और मशीनों में ये फीचर होता ही है. NFC एक शॉर्ट-रेंज की वायरलेस तकनीक है, जो दो NFC-सक्षम (NFC-enabled) उपकरणों को आपस में टच करने या बेहद करीब (लगभग 4 सेंटीमीटर या उससे कम) लाने पर डेटा शेयर करने की अनुमति देती है. आपके बटुए में पड़े डेबिट और क्रेडिट कार्ड भी NFC सपोर्ट करते हैं.
इस फीचर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल तो कॉन्टेक्टलेस पेमेंट के लिए ही किया जाता है मगर इसकी मदद से ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन या अन्य स्मार्ट एक्सेसरीज को बिना मैन्युअल पेयरिंग के केवल एक टच से आसानी से कनेक्ट किया जा सकता है.
तो अगली बार जब आपके फोन का नेटवर्क ढंग से वर्क नहीं कर रहा हो तो अपने फोन को पीओएस के पास ले जाइए. भुगतान हो जाएगा.
वीडियो: Apple का पहला फोल्डेबल फोन भारत में लॉन्च, टॉप माॅडल की कीमत कितनी?












