The Lallantop

पाकिस्तान पर गूगल की बड़ी मेहरबानी, जानकर कहेंगे, "क्या भारतीयों की जिंदगी की कीमत नहीं!"

राजेश खन्ना की फिल्म 'जनता हवलदार' का गाना याद आ गया- "हमसे का भूल हुई जो ये सजा हमका मिली."

Advertisement
post-main-image
गूगल शायद भारत के यूजर्स से गुस्सा है. (सांकेतिक तस्वीरें: आजतक)

आखिरकार गूगल ने वो काम कर ही दिया जिसकी उम्मीद उससे की जाती है. टेक दिग्गज ने गूगल प्ले स्टोर से पर्सनल लोन देने वाले ऐप्स पर नकेल कसने की पूरी तैयारी कर ली है. ऐसे ऐप्स अब लोन देने के बहाने से मोबाइल यूजर्स के कॉन्टैक्ट, एसएमएस, फोटो गैलरी, लोकेशन और दूसरी कोई भी निजी जानकारी नहीं देख पाएंगे. प्ले स्टोर पर इनकी आखिरी तारीख है 31 मई 2023. खबर खत्म...

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आपको लगेगा क्या हुआ भई. अचानक 'खत्म' क्यों? बात ऐसी है कि अच्छी-अच्छी सी दिख रही इस खबर का एक दूसरा पहलू है. गूगल ने ये रहमो-करम हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान पर दिखाया है. वैसे स्कैम करने वालों से तो सभी को बचना है. फिर भले वो पाकिस्तान की जनता हो या फिर हिंदुस्तान की. पर्सनल लोन की वजह से कितने लोग परेशान हो चुके हैं, वो बताने की जरूरत नहीं. कई लोगों को तो अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है. तो ऐसे ऐप्स पर बैन अच्छी बात है. लेकिन हमसे का भूल हुई बाबा जो हमें ये फायदा नहीं मिल रहा.

क्या है गूगल फाइनेंसियल लोन पॉलिसी में

दरअसल गूगल ने अपनी फाइनेंशियल लोन पॉलिसी में बदलाव किया है. फिर साफ कर दें, इसका फायदा फिलहाल पाकिस्तान के यूजर्स को ही मिलेगा. गूगल ने अपने आधिकारिक पेज पर इससे जुड़ी जानकारी साझा की है. इसके मुताबिक,

Advertisement

“हम अपनी पर्सनल लोन पॉलिसी को अपडेट कर रहे हैं. इस कदम का उद्देश्य पर्सनल लोन देने वाले ऐप्स को कॉन्टैक्ट और फ़ोटो का एक्सेस देने से रोकना है. हम पाकिस्तान में पर्सनल लोन देने वाले ऐप्स के लिए अतिरिक्त आवश्यकताएं पेश कर रहे हैं.”

इसके साथ ही ऐसे ऐप्स को कई सारे डॉक्यूमेंट्स भी देने की बात कही गई है. साफ दिखता है कि इसमें भारत का जिक्र कही नहीं है. हालांकि नीचे स्क्रॉल करंने पर इंडिया के साथ दूसरे और देशों जैसे Indonesia, Philippines, Nigeria, Kenya के लिए भी गाइडलाइन बताई गई हैं. लेकिन उसमें भी ऐप्स के निजी जानकारी एक्सेस नहीं कर पाने की बात नहीं लिखी है.

आसान भाषा में कहें तो वही पुरानी जानकारी और गाइडलाइंस के बारे में बताया गया है जो पहले से मौजूद हैं. जैसे लोन देने वाले को कौन से कागजात जमा करने होंगे. आरबीआई से लाइसेंस मिला है या नहीं, वगैरा-वगैरा.

Advertisement

अब इससे तो यही बात समझ आती है कि अभी फिलहाल तो भारत में प्ले स्टोर पर उपलब्ध पर्सनल लोन ऐप्स आपकी जानकारी लेते रहेंगे. हो सकता है कि आने वाले भविष्य में गूगल इंडिया के यूजर्स पर भी मेहरबान हो. तब तक राजेश खन्ना की मूवी 'जनता हवलदार' का गाना 'हमसे का भूल हुई' गाइए.

वीडियो: गूगल मैप्स ने ऐसा क्या किया कि सबकी पर्सनल जानकारी बड़े ख़तरे में आ गई?

Advertisement