The Lallantop

पंखा दो-तीन नंबर पर बहुत धीमे चल रहा, चार पर स्पीड फुल, सही करने का जुगाड़ जान लो

Fan regulator not working properly: नए-नए पंखे के साथ तो सब सही रहता है. एक दो तीन चार पांच पर पर स्पीड एकदम सही रहती है. लेकिन कुछ सालों के बाद मामला एक दो तीन और चार-पांच में बंट जाता है. एक दो तीन पर कोई हरकत नहीं और चार पांच पर पंखा ऐसे भागता है जैसे करंट कुछ ज्यादा आ गया हो.

Advertisement
post-main-image
फैन की स्पीड और रेगुलेटर का कनेक्शन

गर्मी का मौसम है और पंखा है, जो अपनी मनमानी पर उतारू है. एक दो तीन पर स्पीड एक जैसी रहती है और चार-पांच पर आते ही पंखा रॉकेट हो जाता है. ऐसा ही हो रहा है ना. अगर अभी आपके साथ ऐसा नहीं हो रहा तो अतीत में जरूर हुआ होगा. अगर अतीत में नहीं हुआ तो गारंटी है कि फ्यूचर में ऐसा होगा. पंखे की स्लो और फास्ट स्पीड हर छत की कहानी है. इसके लिए पंखे तो दोष देने की जरूरत नहीं क्योंकि झोल तो रेगुलेटर (fan regulator not working properly) में है. मगर उसे बदलने से पहले जरूरी बात जान लो.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पंखे की अजीब स्पीड और रेगुलेटर का कनेक्शन

नए-नए पंखे के साथ तो सब सही रहता है. एक दो तीन चार पांच पर पर स्पीड एकदम सही रहती है. लेकिन कुछ सालों के बाद मामला एक दो तीन और चार-पांच में बंट जाता है. एक दो तीन पर कोई हरकत नहीं और चार पांच पर पंखा ऐसे भागता है जैसे करंट कुछ ज्यादा आ गया हो. यहां एक बात जान लीजिए. स्पीड के इस गेम में पंखे का कोई दोष नहीं है.

रेगुलेटर बाबू समय के साथ खराब होते जाते हैं. उसके अंदर लगे पीसीबी में फॉल्ट आ जाता है जिससे करेंट सही से फ्लो नहीं होता है. रेगुलेटर का वॉटेज कम हो जाता है. दरअसल पंखे के साथ आया रेगुलेटर 80 वॉट तक करेंट का फ्लो इधर-उधर करता है. एक पर तीस, दो पर चालीस और पांच पर पूरा अस्सी. समय के साथ एक-दो-तीन पर स्पीड की बीन नहीं बजती है. इसके बाद जब आप नया रेगुलेटर लगा लेते हो तो दिक्कत कुछ सालों के लिए खत्म हो जाती है. मगर जो आप नॉर्मल की जगह 100 वाट वाला रेगुलेटर लगा लिए तो ठीक. बस ये छोटा सा उपाय आपकी दिक्कत खत्म कर देगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: पंखे को मक्खन की तरह चलाने वाली बिना ब्रश की टेक्नॉलजी क्या है, जिसका नाम हर कोई ले रहा है?

आजकल के मॉडर्न पंखे इसी रेगुलेटर के साथ आते हैं. एक बात का ध्यान रखें. रेगुलेटर हमेशा अच्छी कंपनी का लगाएं क्योंकि सस्ते वाले में स्पार्क का खतरा होता है. वैसे ऐसा जरूरी नहीं कि हर बार रेगुलेटर ही खराब होगा. कई बार पंखा एकदम धीमें चलने लगता है. अगर ऐसा हो रहा तो पंखे का कैपेसिटर बदलना होगा. वैसे ये काम आपने खुद नहीं करना है. मैकेनिक बुलाकर दिखवा लीजिए.

वीडियो: पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों पर प्रेशर, क्या बाबर आज़म अब दिला पाएंगे टीम को जीत?

Advertisement

Advertisement