अगर जो हम आपसे कहें कि आपको UPI का इस्तेमाल थोड़ा कम कर देना चाहिए तो यकीनी तौर पर आपको ये कोरी बकवास जैसा लगेगा. आज के जमाने में स्पेशली भारत में UPI पेमेंट सिस्टम कम बल्कि लाइफ स्टाइल ज्यादा हो गया है, ऐसे में उसका इस्तेमाल कम करने का कोई तुक नहीं. ठीक बात मगर जो हम आपसे कहें कि सिर्फ यूपीआई के इस्तेमाल से आपको बड़ा नुकसान हो रहा है तो. अरे नहीं, मैं आपके बढ़े हुए खर्चों की बात नहीं कर रहा. मैं तो बैंक अकाउंट से जुड़े डेबिट कार्ड ( use debit card for built-in insurance) के नुकसान की बात कर रहा.
बटुए में पड़े डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कीजिए, वरना लाखों का नुकसान हो सकता है
Debit Card Usage: UPI के लिए जैसे ही आप बैंक अकाउंट या डेबिट कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक करते हैं, उसके बाद बेचारे डेबिट कार्ड ( use debit card for built-in insurance) को कोई नहीं पूछता. ऐसा होने से आपका लाखों का नुकसान हो सकता है.


यूपीआई के लिए जैसे ही आप बैंक अकाउंट या डेबिट कार्ड से अपना मोबाइल नंबर लिंक करते हैं, उसके बाद बेचारे डेबिट कार्ड को कोई नहीं पूछता. बेचारा घर के छोटे बेटे जैसा हो जाता है. ऐसा होने से आपका लाखों का नुकसान होता है.
डेबिट कार्ड का बीमा नहीं मिलताअब ये कोई बताने वाली बात तो है नहीं कि बैंक अकाउंट के साथ आया डेबिट कार्ड अपने साथ लाखों रुपये का बीमा कवर भी लाता है. हैं, ऐसा कुछ भी होता है. एकदम होता है. डेबिट कार्ड पर लाखों का बीमा कवर होता है. अब कितना होता है, वो आपके अकाउंट और बैंक पर निर्भर करता है. डेबिट कार्ड का इंश्योरेंस, कार्ड से जुड़े फ्रॉड को कवर करता है. एक्सीडेंट में 5 लाख से एक करोड़ तक का कवर मिलता है और यात्रा के समय होने वाले नुकसान जैसे चोरी और सामान खो जाने की भरपाई भी इससे हो सकती है.
इतना पढ़ते ही बेचारे और बटुए में धूल खा रहे डेबिट कार्ड पर दया आ गई होगी. पक्का आपने उसे निकालकर देख भी लिया होगा और उसकी एक्सपायरी डेट भी चेक कर ली होगी. दुखद, क्योंकि ये सब करके कुछ नहीं होने वाला. बटुए में पड़े डेबिट कार्ड पर बीमा मिलने से रहा. इसके लिए आपको कम से कम 90 दिन में एक लेनदेन करना होगा.
लेनदेन से मतलब कुछ भी कर लीजिए. चाहें तो शॉपिंग कर लीजिए या एटीएम जाकर पैसा निकाल लीजिए. पैसा जमा करने से भी काम चल जाएगा. अब ये सब नहीं करना तो बैलेंस ही चेक कर लीजिए. 90 दिन के भीतर ऐसा करते रहेंगे तो डेबिट कार्ड का बीमा चालू रहेगा.
जानकारी समाप्त क्योंकि हमें भी बैलेंस चेक करने जाना है.
वीडियो: राजधानी: राहुल ने केरल में कैसे बनाया 'सत्ता का बैलेंस'?





















