The Lallantop

iPhone को जीरो तक डिस्चार्ज मत करना वरना वो लंबी नींद लेने चला जाएगा

आईफोन से जुड़ी यह नई दिक्कत Apple की iPhone 17 सीरीज में दिख रही है. iPhone 17 सीरीज के कई डिवाइस में पूरी तरह से डिस्चार्ज होने के बाद देरी से उठने के मामले (iPhone taking a power nap) सामने आ रहे हैं. क्या है यह पूरा चार्जिंग झोल, समझते हैं.

Advertisement
post-main-image
iPhone की नई दिक्कत

अगर आपके पास iPhone है तो भूल कर भी उसे पूरी तरह डिस्चार्ज मत करना. नहीं तो वो सो जाएगा (iPhone taking a power nap) और उठेगा नहीं. सच्ची में अगर आपने अपने आईफोन को पूरी तरह से डिस्चार्ज कर दिया तो हो सकता है वो घंटों तक नहीं उठे. आईफोन से जुड़ी यह नई दिक्कत Apple की iPhone 17 सीरीज में दिख रही है. iPhone 17 सीरीज के कई डिवाइस में पूरी तरह से डिस्चार्ज होने के बाद देरी से उठने के मामले सामने आ रहे हैं. क्या है यह पूरा चार्जिंग झोल, समझते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
सो गया तो समझो सो ही गया

Apple की आईफोन 17 सीरीज को लॉन्च हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं. सितंबर 2025 में कंपनी ने आईफोन 17 के साथ प्रो और मैक्स मॉडल बाजार में उतारे थे. इसके साथ ही कंपनी ने आईफोन एयर भी लॉन्च किया था. वैसे तो पूरी आईफोन 17 सीरीज को मार्केट का भरपूर प्यार मिल रहा है मगर इससे जुड़ी कई दिक्कतें भी सामने आ रही हैं.

पहले-पहल प्रो सीरीज के कलर फीके हुए तो अब यह चार्जिंग वाला मसला. कई सारे यूजर्स सोशल मीडिया पर बता रहे हैं कि अगर उन्होंने अपने आईफोन 17 सीरीज के फोन को पूरी तरह से डिस्चार्ज कर दिया तो फिर वो चार्जिंग खोंसने पर ऑन नहीं होता है. कुछ फोन कुछ मिनट में ऑन होते हैं तो कुछ कई घंटों में.

Advertisement
Tech Droider का पोस्ट
Tech Droider का पोस्ट

अब आईफोन यूजर्स के साथ ऐसा होना लाजमी भी है. माने आईफोन में एक खूबी होती है. वो भले 10 फीसदी से 1 फीसदी मिनटों में आ जाए मगर 1 से 0 होने में वो काफी दम दिखाता है. आईफोन की यही खूबी यूजर्स को थोड़ा आलसी बना देती है. माने चार्जिंग करने में आलसी हो जाते हैं. मगर यही आलस अब दिक्कत दे सकता है.

वैसे बहुत ज्यादा परेशान होने कि बात नहीं है क्योंकि आईफोन 17 सीरीज के डिवाइस पूरी तरह डिस्चार्ज होने के बाद ऑन तो हो जा रहे हैं. लेकिन इसमें कई बार टाइम खूब लग रहा. ऐसे में अगर कोई इमरजेंसी हुई तो परेशानी बढ़ जाएगी. वैसे तो सिम निकालकर दूसरे फोन में लगाने का ऑप्शन है लेकिन अगर ई-सिम वाला सिस्टम हुआ तो.

इसलिए बेहतर रहेगा कि जीरो होने का इंतजार क्यों करना. वैसे भी जीरो तक जाना बैटरी की सेहत के लिए अच्छा नहीं. बैटरी को 20 फीसदी से नीचे मत आने दीजिए और 80 से ऊपर मत रखिए. लंबे समय तक साथ देगी. वैसे यह एक सॉफ्टवेयर बग है, Apple जल्द ही इसे ठीक कर देगा.  

Advertisement

वीडियो: महाराष्ट्र में सरपंच बनने के लिए शख्स ने 6 साल की बेटी की हत्या

Advertisement