बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से विधायक अनंत सिंह ने कहा कि उनकी बेटी की शादी में पाकिस्तान से भी मेहमान शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि शादी का न्योता भारत के साथ-साथ पाकिस्तान में भी भेजा गया है. उनका मानना है कि परिवार की खुशियों में पक्ष और विपक्ष का कोई काम नहीं होता. उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तक सबको बुलाने की बात कही है.
अनंत सिंह ने बेटी की शादी के लिए पाकिस्तान भी भेजा न्योता, बोले- सबको बुलाया है
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने अपनी छोटी बेटी की शादी में पाकिस्तान में भी न्योता भेजा है. उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव तक सबको बुलाने की बात कही है.

अनंत सिंह ने ये नहीं बताया कि उन्होंने पाकिस्तान में किसे न्योता भेजा. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो भी उनके परिवार की खुशियों में शामिल होना चाहता है, वो आ सकता है. 25 नवंबर को अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है. बिहार की राजधानी पटना में अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में कई एकड़ जमीन पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: अनंत सिंह को जेल जाना होगा, सुप्रीम कोर्ट ने तारीख भी बता दी
मोकामा विधायक अनंत सिंह ने एक वीडियो में कहा,
घुड़सवार विजेता को मिलेगी थारजनता हमारे लिए भगवान समान है. हम सबको न्योता भेज रहे हैं. हमारे फोन में जितने नंबर हैं, सबको शादी में बुलाएंगे. बिहार ही क्यों, भारत और पाकिस्तान में भी न्योता भेजा है. परिवार की खुशियों में पक्ष-विपक्ष जैसा कुछ नहीं होता है. नीतीश कुमार और लालू यादव को भी बुलाएंगे.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ से डेकोरेटरों को बुलाया गया है, जो भव्य पंडाल तैयार करेंगे. वहीं, अनंत सिंह ने घुड़दौड़ के लिए एक अलग मैदान तैयार करवाया है. अगले कुछ दिनों में देश भर से घोड़ों के पटना पहुंचने की उम्मीद है. उन्होंने आगे बताया कि रेस जीतने वाले को महिंद्रा थार मिलेगी, जबकि दूसरे स्थान पर रहने वाले को एक मोटरसाइकिल मिलेगी. तीसरे नंबर वाले को इनाम में स्कूटर मिलेगा.
ये सब कुछ तब हो रहा है जब पटना हाई कोर्ट ने उन्हें 1 दिसंबर तक खुद को सरेंडर करने का आदेश दिया है. अनंत सिंह को दुलारचंद यादव मर्डर केस में आरोपी बनाया गया है. कुछ ही दिन पहले बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान जनता दल यूनाइटेड ने उन्हें पार्टी से बेदखल कर दिया था. उन्होंने पटना ग्रेजुएट सीट के लिए जन सुराज के प्रत्याशी के लिए कैंपेन किया, जबकि वे खुद JDU से जुड़े थे. पार्टी ने स्पीकर को चिट्ठी लिखकर उनकी सदस्यता ख़त्म करने की भी मांग की है.
वीडियो: अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल जाना होगा, JDU क्या बोली?













