The Lallantop

iPhone वालों ने किसी को नहीं बताई ये बड़ी बात, दिल्ली के बंदे ने पकड़ लिया, अब मिलेगा मुआवजा

Apple प्रोडक्ट में एक फीचर होता है Find My Device जिसकी मदद से आईफोन, आइपैड, एयरपॉडस वगैरा को ट्रैक किया जा सकता है. यही फीचर शान मोहम्मद के आईफोन में काम नहीं किया. जब वो कोर्ट पहुंचे तो और पता लगा जो दिक्कत उन्हें है, वो कंपनी की एक गलती की वजह से है, जिसके बारे में उसने किसी भी यूजर को जानकारी नहीं दी. आखिरकार कंपनी को अब उन्हें मुआवजा देना होगा.

Advertisement
post-main-image
यूजर को मिलेगा 1 लाख का मुआवजा

iPhone में एक बड़ा ही जबरदस्त फीचर है फोन स्विच ऑफ होने पर भी ट्रैक हो जाता है. सच्ची में काम भी करता है. मगर मान लीजिए ये फीचर काम ना करे तो फिर क्या होता है. कुछ नहीं बस Apple को 1 लाख रुपये का मुआवजा (Apple to pay 1 lakh compensation) देना पड़ता है. अंदाजा आपने ठीक लगाया है. चोरी हुए आईफोन का ट्रेकिंग फीचर काम नहीं किया तो पीड़ित कोर्ट पहुंच गया. अब उपभोक्ता फोरम ने 1 लाख का जुर्माना लगाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Shan Mohmmed v. Apple India के इस केस में उपभोक्ता का चोरी हुआ आईफोन, डिवाइस पर यह मैसेज दिखने के बावजूद कि स्विच ऑफ करने के बाद भी इसे खोजा जा सकता है, ट्रेस नहीं किया जा सका. पूरा मामला समझते हैं.

क्या झोल हुआ आईफोन ट्रेकिंग में?  

Apple प्रोडक्ट में एक फीचर होता है Find My Device जिसकी मदद से आईफोन, आइपैड, एयरपॉडस वगैरा को ट्रैक किया जा सकता है. ये फीचर और अच्छा हो गया जब कंपनी ने इसमें स्विच ऑफ ट्रैकिंग को भी जोड़ दिया. iOS 15 के साथ इस फीचर को जोड़ा गया जो फोन बंद होने या बैटरी एकदम खत्म होने पर ब्लूटूथ सिग्नल की मदद से डिवाइस को ट्रैक करता है.

Advertisement

यही फीचर शान मोहम्मद के आईफोन में काम नहीं किया. बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक यूजर का आईफोन सितंबर 2022 में उनके घर से चोरी हो गया था. उन्होंने फरवरी 2022 में अपने आईफोन 11 को आईफोन 13 में अपग्रेड किया था जो iOS 15 के साथ आता है. हालांकि उनका आईफोन ट्रैक नहीं हुआ. Shan Mohmmed ने उपभोक्ता फोरम का रुख किया.

Find My Device
Find My Device

दक्षिण दिल्ली जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने ऐप्पल को 1 लाख रुपये देने का आदेश दिया है. मोनिका ए श्रीवास्तव (अध्यक्ष) और किरण कौशल (सदस्य) के कोरम ने पाया कि ऐप्पल ने स्विच ऑफ ट्रैकिंग से जुड़े फीचर्स को सही से नहीं बताया. दरअसल इस फीचर को काम करने के लिए जरूरी है कि आईफोन में Find My Device ऑन होना चाहिए.

आसान भाषा में समझें तो आईफोन स्विच ऑफ होने पर जो मैसेज दिखता है वो महज ये बताने के लिए है कि ये फीचर इस डिवाइस में है. अब जो इस फीचर को इस्तेमाल करना है तो सेटिंग्स में जाकर Find My Device इनेबल रखना होगा. कोर्ट के मुताबिक ऐप्पल ने ऐसा कहीं नहीं बताया है. नतीजतन अब उसे 1 लाख का मुआवजा भरना होगा.

Advertisement

हालांकि जैसा हमने कहा. ये फीचर काम करता है बस सेटिंग्स में सब ऑन होना चाहिए.  

वीडियो: राजधानी: बिहार और ओडिशा में कांग्रेस विधायकों ने जानबूझकर बीजेडी और राजद को हराया?

Advertisement