iPhone 18 सीरीज लॉन्च होने में अभी कुछ दिन बाकी हैं. ऐप्पल सितंबर के पहले हफ्ते में नई आईफोन सीरीज लॉन्च करेगा. लेकिन कंपनी ने उसके पहले एक जबरदस्त और एक बढ़िया प्रोडक्ट लॉन्च किया है. ऐप्पल ने नए Mac Mini के साथ Mac Studio के नए वर्जन बाजार में उतारे हैं. Mac Mini को M5 Pro और नए M6 सिलिकॉन के साथ कन्फिगर किया जा सकता है. Mac Studio में M5 Max और नई M5 Ultra चिपसेट मिलने वाली है.
iPhone 18 का इंतजार जारी, इस बीच Apple ने मार्केट में उतारा धांसू फीचर वाला प्रोडक्ट
Apple Mac Mini Launch: iPhone 18 सीरीज फिलहाल लॉन्च नहीं हुई है, लेकिन इस बीच कंपनी ने धांसू प्रोडक्ट मार्केट में उतार दिया है. Mac Mini का M6 प्रोसेसर और Mac Studio के नए वर्जन मार्केट में आ चुके हैं.

Mac Mini का M6 प्रोसेसर के सााथ दाम 99,900 रुपये और M5 Pro के साथ 2,09,900 रुपये है. Mac Studio का M5 Max के साथ दाम 2,79,000 रुपये है तो इसका पावरफुल प्रो मैक्स वर्जन M5 Ultra के साथ 6,29,900 रुपये में मिलेगा.
Mac Mini का सिर्फ नाम मिनी हैMac Mini ऐप्पल का सबसे किफायती डेस्कटॉप है. 2024 में जब इसे M4 चिप के साथ सिर्फ 59999 रुपये में लॉन्च किया गया था तो सारे टेक प्रेमियों की मौज हो गई थी. स्टूडेंट्स से लेकर छोटे क्रिएटर्स के सारे काम इससे हो जाते थे. अब इसका अपग्रेड वर्जन आ गया है. इसके M6 चिप वाले वर्जन में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है. यह Mac Mini के M4 वाले वर्जन की तुलना में चार गुना फास्ट AI परफॉर्मेंस और दो गुना फास्ट ग्राफिक्स ऑफर करता है.
यह डेस्कटॉप 64 GB तक यूनिफाइड मेमोरी को सपोर्ट करता है. कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth, दो USB-C पोर्ट और प्यारा-दुलारा हेडफोन जैक भी मिलेगा. HDMI, Ethernet और तीन Thunderbolt पोर्ट भी आपको मिलने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: mAadhaar ऐप बंद, नए को तुरंत डाउनलोड करें, अभी ये काम फ्री हो जाएंगे
बड़े काम के लिए Mac StudioM5 सिलिकॉन वाले मॉडल में कॉम्पैक्ट डिजाइन को जस का तस रखा गया है. ऐप्पल का दावा है कि नया Mac Studio डेस्कटॉप 4.3 गुना तेज AI परफॉर्मेंस और 1.8 गुना तेज ग्राफिक्स का परफॉर्मेंस देगा. Mac Studio का M5 Max वेरिएंट 128 GB तक यूनिफाइड मेमोरी के साथ आएगा. डेस्कटॉप अनकम्प्रेस़्ड 8K वीडियो फुटेज और कई वीडियो स्ट्रीम्स को आसानी से हैंडल कर सकता है.
Mac Studio के M5 Ultra वाले वर्जन को 512 GB की यूनिफाइड मेमोरी के साथ खरीदा जा सकता है. इस चिपसेट को भारी भरकम वीडियो और AI वर्कफ्लो के लिए डिजाइन किया गया है. स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स देखकर साफ समझ में आ रहा है कि कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस कर रही है. लेकिन सवाल तो यही है कि क्या आईफोन 18 से कंपनी आईफोन में एआई की मिस्ट्री सॉल्व कर पाएगी? इस मामले में सैमसंग और गूगल उससे मीलों आगे चल रहे.
वीडियो: सैमसंग, आईफ़ोन अब नो कॉस्ट EMI पर नहीं मिलेंगे?









