The Lallantop

Apple ने अपने सबसे जरूरी कर्मचारी को नौकरी से निकाल फेंका, वीडियो में गलत बोल दिया था!

Apple के टॉप एग्जीक्यूटिव को फिल्मी डायलॉग मारना भारी पड़ा!

Advertisement
post-main-image
टोनी ब्लीविंस बाईस साल से ऐप्पल में थे. (image/philip lewis twitter)

ऐप्पल (Apple) ने अपने एक टॉप एग्जीक्यूटिव को वीडियो पर भद्दे कमेंट्स करने के लिए कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. प्रोक्योरमेंट डिपार्टमेंट के वाईस प्रसिडेंट Tony Blevins (टोनी ब्लीविंस) अब कंपनी का हिस्सा नहीं होंगे. टोनी ब्लीविंस पिछले बाईस साल से ऐप्पल के साथ थे. टोनी पर ये कारवाई, टिक टॉक (Tik Tok) और इंस्टाग्राम (instagarm) पर वीडियो बनाने वाले Daniel Mac के एक वीडियो पर अभद्र भाषा में बात करने के लिए हुई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कौन है डेनियल मैक

डेनियल मैक टिक टॉक और इंस्टा पर अपने वीडियो के लिए जाने जाते हैं. इंस्टा पर उनके अठारह लाख फॉलोवर्स हैं. डेनियल महंगी कार वालों से अक्सर ये पूछते देखे जाते हैं की 'What you do for living' मतलब आप जीने के लिए क्या करते हैं. बताते चलें कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर अच्छे खासे लोकप्रिय हैं और उन पर लाखों में लाइक आते हैं. डेनियल ने अपने एक ऐसे ही वीडियो में पाँच सितंबर को टोनी ब्लीविंस से यही सवाल पूछा था. टोनी ने इसके जवाब में कहा 

Advertisement

"मेरे पास रेस कार हैं, गोल्फ खेलते हैं और बड़े स्तन वाली महिलाओं से प्यार करते हैं, लेकिन मैं सप्ताहांत और बड़ी छुट्टियां लेता हूं. टोनी ने व्यंगातमक अंदाज में कहा “he has a hell of a dental plan”. 

टोनी का ये वीडियो ऐप्पल की नजरों में भी आया. खबरों की माने तो ये वीडियो कंपनी की सप्लाई चेन पार्टनर्स के पास भी पहुंचा. इसके बाद कंपनी ने अपने स्तर पर इसकी जांच की और टोनी को टाटा बोल दिया है. बात करें टोनी की तो वो The Wall Street Journal ने 2020 में उनको ऐप्पल के सबसे महत्वपूर्ण एग्जीक्यूटिव में से एक बताया था. ब्लीविंस के बारे में कहा जाता है कि वो कई बार सप्लाई चेन के लोगों के साथ अत्यधिक आक्रामक हो जाते हैं. ब्लूमबर्ग को भेजे स्टेटमेंट में टोनी ने कहा कि वो अब ऐप्पल का हिस्सा नहीं है. उन्होंने कहा 

"मैं इस अवसर पर किसी से भी ईमानदारी से माफी मांगना चाहता हूं, जो मेरे हंसाने वाले गलत प्रयास से आहत हुआ हो."

Advertisement

वैसे टोनी का कमेंट्स 1981 में आई हॉलीवुड फिल्म Arthur से प्रेरित बताया गया है. फिल्म का मुख्य किरदार अपने करियर के बारे में बताते हुए कहता है कि मैं कारों की दौड़ लगाता हूं, टेनिस खेलता हूं और महिलाओं से प्यार करता हूं, लेकिन मेरे पास सप्ताहांत की छुट्टी है और मैं अपनी खुद का मालिक हूं. 

वीडियो: 'बी रियल ऐप' क्या है जिसने इंस्टा ग्राम को हिला दिया?

Advertisement