The Lallantop

Apple और Google साथ आ गए, काम ही ऐसा पड़ा कि बीच से हटा दीं सारी बाधाएं

Google Confirms Gemini Powered Siri: Apple और Google साथ आए हैं. गूगल के स्टेज पर ऐप्पल की बड़ाई और उसका लोगो दिखाने की कल्पना तो कल्पना में भी किसी ने नहीं की होगी. इतनी बतकही करने के बाद आपने अंदाजा लो लगा ही लिया होगा कि पक्का कुछ बड़ा हुआ है. एकदम, गूगल और ऐप्पल दोस्ती से आगे बढ़ गए हैं.

Advertisement
post-main-image
Apple का Siri अब Gemini के बोल बोलेगा

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गूगल ने अपने Google Cloud इवेंट में आधिकारिक घोषणा की कि उनका Gemini AI मॉडल ऐप्पल के वॉयस असिस्टेंट Siri की आवाज बनेगा और दोनों कंपनियां इस साझेदारी में आगे बढ़ रही हैं।
  • ऐप्पल की Siri वॉयस असिस्टेंट की क्षमता बढ़ाने में कई वर्षों तक चुनौतियां आईं, जबकि गूगल का Gemini पहले से ही बेहतर प्रदर्शन कर रहा था, जिससे ऐप्पल को AI क्षेत्र में सहयोग की आवश्यकता महसूस हुई।
  • ऐप्पल जून में अपनी डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इस साझेदारी को विस्तार से पेश करेगा, और उम्मीद है कि नई iPhone 18 सीरीज के साथ Siri वाकई में अधिक इंटेलिजेंट बन जाएगी।

टेक्नॉलजी की दुनिया में ऐसा हो सकता है, इसकी कल्पना भी किसी ने नहीं की होगी. कल्पना Apple और Google के साथ (Google Confirms Gemini Powered Siri) आने की. चलो कॉमन यूजर बेस की वजह से साथ-साथ आ भी गए, लेकिन गूगल के स्टेज पर ऐप्पल की बड़ाई और उसका लोगो दिखाने की कल्पना तो कल्पना में भी किसी ने नहीं की होगी. इतनी बतकही करने के बाद आपने अंदाजा लो लगा ही लिया होगा कि पक्का कुछ बड़ा हुआ है. एकदम, गूगल और ऐप्पल दोस्ती से आगे बढ़ गए हैं. गूगल का Gemini अब ऐप्पल के वॉयस असिस्टेंट Siri की आवाज बनने वाला है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

गूगल ने अपने Google Cloud इवेंट में इसकी आधिकारिक घोषणा की. पर्दे पर ऐप्पल का लोगो भी लगाया और साथ में पूरे गर्व से कहा कि ऐप्पल का इस साल का सबसे तगड़ा फीचर अब गूगल पर चलेगा. लेकिन ऐसा हुआ क्यों?

AI का चक्कर बाबू भइया

ऐप्पल के लिए AI की रेस यूपीएससी जैसी हो गई है. मुआ क्लीयर ही नहीं हो रही. तीन साल पहले कंपनी ने गाजे-बाजे से अपने डिवाइस में Apple Inteligence देने की बात कही. सबसे ज्यादा फोकस रखा अपने वॉयस असिस्टेंट Siri पर. बोरिंग सीरी की ओवरहॉलिंग करके उसे एकदम मॉडर्न बनाकर दिखाया भी मगर असल में ऐसा हुआ ही नहीं. कंपनी ने इसका वीडियो भी हटा दिया. 

Advertisement

पहले तो कंपनी ने कहा कि बस थोड़ी देर और है, जल्दी ही सीरी स्मार्ट हो जाएगा. लेकिन हुआ नहीं. कंपनी के लेवल पर भी कई बड़े बदलाव हुए मगर बेचारे सीरी के बोल नहीं फूटे. सीरी के चक्कर में छिछालेदर प्रो मैक्स हुआ. इधर गूगल का Gemini जो पहले से ही बेहतर था, AI की ताकत के बाद तो बेहतर प्रो मैक्स हो गया. सवालों के जवाब तो छोड़िए, रियल टाइम में आपसे बतिया सकता है.

Advertisement
Google और Apple करने क्या वाले हैं?

पहले दुनिया को और फिर ऐप्पल को संपट (समझ) पड़ा कि AI की रेस में स्पेशली वॉयस असिस्टेंट में गूगल का हाथ कोई नहीं पकड़ सकता. टिम अंकल एकबार फिर सुंदर भइया के पास बैठे और तय हुआ कि सीरी की आवाज Gemini बनेगा. ऐप्पल जून में होने वाली अपनी डेवलपर कॉन्फ्रेंस में इसके बारे में बताएगा और उम्मीद है कि आईफोन 18 सीरीज के साथ सीरी वाकई में इंटेलिजेंट हो जाएगा.

बताइए AI ने क्या कर दिया. कहां गूगल, ऐप्पल के प्रोडक्ट में सिर्फ डिफ़ॉल्ट सर्च इंजन बने रहने के लिए साल के अरबों डॉलर देता है, लेकिन अब गूगल वसूली करेगा. अरे रुको तो आप. पता है आप कहोगे कि टिम अंकल और सुंदर भईया पहली बार कब साथ बैठे थे.

अजी कुछ साल पहले ऐसा हुआ था. न्यूयॉर्क के एक अपस्केल रेस्टोरेंट में दोनों ने डिनर किया और स्वीट डिश में पूरा मेटा (Meta) खा गए. दिलचस्प मीटिंग थी. पढ़ लीजिए. 

वीडियो: IRS की बेटी की हत्या और रेप का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन पहले दूसरी महिला का रेप किया था

Advertisement