The Lallantop

Windows का ये काम अब आपके कंट्रोल में होगा, माइक्रोसॉफ्ट ने पूरी छूट दे दी

हम सभी को पता है कि विंडोज अपडेट कितनी बड़ी दिक्कत है. जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण मीटिंग के ठीक एक सेकंड पहले ये आपका काम खराब कर सकता है. बिना किसी पॉपअप के होने वाले इस अपडेट ने कभी ना कभी हम सभी का काम बिगाड़ा ही है. Microsoft ने इसी समस्या का हल आपके हाथ में दे दिया.

Advertisement
post-main-image
विंडोज़ अपडेट पर अब आपका कंट्रोल होगा

Microsoft ने करोड़ों Windows यूजर्स की बात सुन ली है. माइक्रोसॉफ्ट अपने करोड़ों यूजर्स को सिस्टम अपडेट का कंट्रोल (Microsoft Windows update pause) देने जा रहा है. दुख-दर्द-पीड़ा से अब कम से कम 35 दिन तो मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही वो फेमस मीम, अरे वही, हां वही जिसके बारे में यहां बताना मुश्किल है. उसका भी अब काम खत्म हो गया है. हम सभी को पता है कि विंडोज अपडेट कितनी बड़ी दिक्कत है. जिंदगी की सबसे महत्वपूर्ण मीटिंग के ठीक एक सेकंड पहले ये आपका काम खराब कर सकता है. बिना किसी पॉपअप के होने वाले इस अपडेट ने कभी ना कभी हम सभी का काम बिगाड़ा ही है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कंपनी ने घोषणा की है कि अब वह यूजर्स को विंडोज़ अपडेट को अनिश्चित काल के लिए रोकने का विकल्प देगी. माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि अब यूजर्स ना सिर्फ विंडोज अपडेट (update and shutdown) को रोक सकेंगे बल्कि अपडेट इंस्टॉल किए बिना अपने पीसी को रीस्टार्ट भी कर सकेंगे.

ये भी पढ़ें: NASA ने Artemis II पर 37 हजार करोड़ खर्च किए मगर Microsoft से पार नहीं पाया, ऐप की क्रैश लैंडिंग

Advertisement
माइक्रोसॉफ्ट तुम मानुस नहीं बल्कि...

थोड़ा ज्यादा ही लगेगा मगर जब विंडोज यूजर्स को पता चलेगा कि अब अपडेट्स को रोकने के लिए 35 दिन का विकल्प मिलेगा तो उसके मन से यही निकलेगा. टेक दिग्गज ने ब्लॉग पोस्ट के जरिए इस महा जरूरी कंट्रोल के बारे में बताया है. कंपनी ने बताया कि वह यूजर्स के फीडबैक के आधार पर अपडेट कंट्रोल को बदल रहा है. 

कंपनी के अनुसार, यह यूजर्स की दो प्रमुख शिकायतों का समाधान करने वाला है, 

"समय पर अपडेट न होने के कारण होने वाली बाधा और अपडेट कब होंगे इस पर पर्याप्त नियंत्रण न होना"

Advertisement

कंपनी की भाषा से इतर हम समझते हैं कि अभी तलक क्या होता है. आप अपना पीसी या विंडोज ओपन करते हैं और स्क्रीन पर लिखा दिखता है कि विंडोज अपडेट ओ रहा है. Updates are underway. Please keep your computer on. इसके बाद आप कुछ भी नहीं कर सकते. कई बार ये अपडेट लंबा चलता है. इसको कैंसिल करने का कोई ऑप्शन अभी तक नहीं था. चलते-चलते भी ऐसा हो जाता था. मगर अब आपको एक साथ 4 कंट्रोल मिलेंगे.

Windows Updates
Windows Updates 
Windows Updates के समय अब ये सब होगा

(1) सिस्टम ऑन करते ही होने वाले अपडेट को स्किप किए जा सकेगा. माने अपडेट करना है या नहीं, मशीन आपसे पूछ लेगी.

(2) स्क्रीन पर ही आपको अपडेट्स को 35 दिन के लिए रोकने का विकल्प भी मिलेगा. आप इस साइकिल को जितना मर्जी चाहें, उतना बढ़ा सकते हैं. स्क्रीन पर 35 दिन के लिए कैलंडर भी दिखेगा.

(3) सिस्टम बंद करने पर नजर आने वाला “update and shutdown” और “update and restart” भी नहीं दिखेगा. आपकी मर्जी, चाहे बंद करो या रीस्टार्ट.

(4) अपडेट में क्या है, इसकी जानकारी भी स्क्रीन पर होगी. मसलन अपडेट डिस्प्ले के लिए है या बैटरी के लिए या पूरे सिस्टम के लिए.

कंपनी के मुताबिक, जल्द ही यूजर्स को ये फीचर्स मिलने लगेंगे. वाह माइक्रोसॉफ्ट वाह... तुस्सी कमाल हो.

वीडियो: तारीख: कहानी साउथ एशिया के सबसे बड़े कव्वाल 'अज़ीज मियां' की जो जिया-उल-हक से भी नहीं डरा

Advertisement