स्मार्टफोन की बेतहाशा बढ़ती कीमतों के रुझान आने चालू हो गए हैं. पिछले साल तक जहां ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल में iPhone सेकंडों में आउट ऑफ स्टॉक हो जाता था, इस बार आसानी से उपलब्ध है. माने ग्राहक अपना हाथ दबाकर चल रहा है. लेकिन ये मेन खबर नहीं है. वो ये है कि स्मार्टफोन की कीमतों ने हालिया लॉन्च हुए iPhone 18 प्रो सीरीज पर भी असर डाला है. ऐप्पल ने अपने सप्लायर को iPhone 18 प्रो सीरीज का प्रोडक्शन स्लो (Apple cuts iPhone 18 Pro series orders) करने के लिए कहा है. नए iPhone की डिमांड वैसी नहीं जैसी कंपनी को उम्मीद थी.
iPhone 18 नहीं बिक रहा, प्रोडक्शन भी होगा कम, रिपोर्ट में वजह सामने आई
आईफोन 18 प्रो के उत्पादन को कम करने की खबर किसी इंडस्ट्री एक्सपर्ट या टेक एक्सपर्ट से नहीं आई है. Nikkei Asia की रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने कुछ सप्लायर्स से अपने नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के पार्ट्स का प्रोडक्शन (Apple cuts iPhone 18 Pro series orders) कम करने के लिए कहा है.

iPhone 18 प्रो के उत्पादन को कम करने की खबर किसी इंडस्ट्री एक्सपर्ट या टेक एक्सपर्ट से नहीं आई है. Nikkei Asia की रिपोर्ट के मुताबिक Apple ने कुछ सप्लायर्स से अपने नए लॉन्च हुए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के पार्ट्स का प्रोडक्शन कम करने के लिए कहा है.
रैम Apple खा रही?रिपोर्ट के मुताबिक मेमोरी चिप की बढ़ती लागत और कीमतों में बढ़ोतरी के कारण ग्राहकों की मांग कम हो गई है. मामले की जानकारी रखने वाले कई लोगों का हवाला देते हुए निक्केई ने रिपोर्ट दी है कि iPhone बनाने वाली कंपनी सितंबर की शुरुआत से ही शिपमेंट को लेकर ज़्यादा सतर्क हो गई है. इसके तहत, अक्टूबर के लिए कंपोनेंट के ऑर्डर में शुरुआती मांग के मुकाबले कम से कम 15% की कटौती की गई है.
पिछले 9 महीनों में हर एंड्रॉयड कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के दाम 10 से 20 फीसदी तक बढ़ाए हैं. लेकिन ऐप्पल ने ऐसा नहीं किया. उसका सुपरहिट और पैसा वसूल iPhone 17, 82 हजार 900 रुपये में लॉन्च हुआ था और सितंबर तक इसी कीमत या इससे कम पर बिक रहा था. लेकिन iPhone 18 प्रो लॉन्च होते ही ऐप्पल ने 20 फीसदी दाम बढ़ा दिए.
जहां iPhone 17 सीधे एक लाख रुपये का हो गया तो नया लॉन्च हुआ iPhone 18 प्रो भी iPhone 17 प्रो के मुकाबले 20 हजार महंगा था. iPhone 17 को 1 लाख 35 हजार रुपये में लॉन्च किया गया था तो iPhone 18 को 1 लाख 55 हजार में. अब ऐसा क्यों हो रहा वो भी सभी को पता है. एआई की वजह से रैम की डिमांड अनाप-शनाप बढ़ गई है.
ये भी पढ़ें: AI नए-नए स्मार्टफोन के प्रेमियों का दुश्मन तो नहीं?
पिछले एक साल में रैम के दाम 500 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं. रैम बनाने वाली कंपनियों के पास अगले तीन साल के लिए ऑर्डर पड़े हैं. ऐसे में स्मार्टफोन के दाम तो बढ़ेंगे. लेकिन ग्राहकों ने इस बढ़ोतरी को पसंद नहीं किया है. ई-कॉमर्स कंपनियों की सेल में असर साफ दिख रहा. अब ऐप्पल प्रोडक्शन कम कर रहा.
वीडियो: iPhone 18 सीरीज लॉन्च के बाद iPhone 17 का दाम बढ़ा










