जोड़ियां आसमान में बनती हैं. ऐसा हम सुनते आए हैं, लेकिन अभी तो जमाना एआई का है तो सब काम इसी से हो रहा है. अरे-अरे आप चिंता मत कीजिए. हम एआई से मैचमेकिंग वाला कोई ऐप नहीं बताने वाले. हम तो आपको एक ऐसी नौकरी के बारे में बताने वाले हैं जो एआई पर बेस्ड है. अगर आपने भी ऐसा कर लिया तो करोड़ों छाप लेंगे. जो आपको हमारी बात कोरी गप लगे तो एमी एंडरसन (Amy Andersen) से मिल लीजिए. मोहतरमा एआई वालों के लिए मैचमेकिंग करवाने के 4.7 करोड़ तक लेती हैं. AI के उभार से अमीर पेशेवरों का एक नया वर्ग तैयार हुआ है.
AI से निकला जोड़ियां बनवाने का नया धंधा, एक मैचमेकिंग करवाने के मिल रहे 5 करोड़
AI के उभार से अमीर पेशेवरों का एक नया वर्ग तैयार हुआ है. अब इनको अपना जीवन साथी भी अपने लेवल का ही चाहिए. जोड़ियां बनवाने के कपनियां ले रहीं 5 करोड़.

कैलिफोर्निया स्थित 'लिंक्स डेटिंग' (Linx Dating) की संस्थापक एमी एंडरसन उन मैचमेकर्स में से एक हैं जिन्हें इस बढ़ती मांग से फायदा हो रहा है. उनकी सबसे महंगी सेवाओं की कीमत 500,000 डॉलर (लगभग 4.7 करोड़ रुपये) से भी ज्यादा है.
एआई वाली दुल्हनिया-दूल्हाAI के उभार से अमीर पेशेवरों का एक नया वर्ग तैयार हुआ है. अब इनको अपना जीवन साथी भी उसी लेवल का चाहिए, जिसका फायदा एमी एंडरसन की कंपनी को हो रहा है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक लिंक्स डेटिंग की शुरुआती फीस 75,000 डॉलर (लगभग 71 लाख रुपये) है, जबकि इसके VIP पैकेज की कीमत 5,00000 डॉलर (लगभग 4.7 करोड़ रुपये) से शुरू होती है. कीमत इस बात पर निर्भर करती है कि क्लाइंट कितने समय के लिए साइन अप करता है, पार्टनर की तलाश कितनी मुश्किल है और उसे कितने लोगों से मिलवाया जाना है. कुछ VIP ग्राहक खास रिश्ते में आने, सगाई करने या शादी करने पर अतिरिक्त बोनस भी देते हैं. बताने की जरूरत नहीं कि ये बोनस अक्सर लाखों डॉलर में होता है.
ये भी पढ़ें: 'AI से हो जाएगा कैंसर का इलाज' ऐसा मानकर खूब सिगरेट पी रहे वैज्ञानिक, CTO के दावे से हड़कंप!
23 साल का अनुभवएंडरसन ने मैचमेकिंग के फील्ड में 23 साल बिताए हैं, लेकिन हाल के वर्षों में उनके काम में काफी तेज़ी आई है. इसकी वजह क्योंकि एंथ्रोपिक (Anthropic) और परप्लेक्सिटी (Perplexity) जैसी AI कंपनियों के कर्मचारी, और साथ ही तकनीक के इस दौर से फायदा उठाने वाले उद्योगों के पेशेवर, अपनी निजी ज़िंदगी के लिए मदद मांग रहे हैं.
उनके क्लाइंट्स की उम्र 20 से 75 साल के बीच है. एंडरसन के मुताबिक, क्लाइंट एक ऐसी सर्विस के लिए पैसे देते हैं, जो सिर्फ दो लोगों को आपस में मिलाने से कहीं बढ़कर है. एंडरसन सोशल इवेंट्स, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स और लगभग 25,000 सिंगल लोगों के एक प्राइवेट डेटाबेस के ज़रिए संभावित पार्टनर खोजती हैं. उनके पैकेज में प्रोफेशनल फोटोशूट, कपड़ों के चुनाव के लिए सलाह, इमेज कंसल्टिंग, और डेट से पहले व बाद की कोचिंग भी शामिल हो सकती है. वैसे एंडरसन कोई अकेली ऐसी मैचमेकर नहीं हैं. कैसिंडी चाओ, जो 'AWM लव' चलाती हैं और मुख्य रूप से अमीर एशियाई प्रोफेशनल्स के साथ काम करती हैं, 40,000 से 2,50,000 डॉलर तक की फीस लेती हैं.
एक जोड़ी बनवाने के 4.7 करोड़. नया बिजनेस दस्तक दे रहा.
वीडियो: क्या टाइगर श्रॉफ पर एक हफ्ते पहले हमला होने वाला था?












