The Lallantop

Jio IPO के खुलते ही बन गया रिकॉर्ड, मिनटों में फुल सब्सक्राइब हुआ इन इनवेस्टर्स का हिस्सा

जियो प्लेटफॉर्म का आईपीओ 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा. जियो आईपीओ मूल्य बैंड कंपनी ने प्रति शेयर 1,065 रुपये से 1,119 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है.

Advertisement
post-main-image
जियो आईपीओ की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी (Courtesy: Business Today)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • जियो प्लेटफॉर्म्स का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) 21 अक्टूबर को खुला और महज 10 मिनट में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने उपलब्ध आवंटन से दोगुनी बोलियां प्रदान कीं।
  • यह IPO लगभग दो दशकों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्रुप का पहला है, जिसमें कंपनी ने 27 करोड़ शेयर जारी किए और 30,213 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।
  • जियो IPO 28 अक्टूबर 2024 को बोडम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगा, जिससे यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO बन सकता है।

जियो प्लेटफॉर्म का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ने बुधवार (21 अक्टूबर) को खुलने के कुछ ही मिनटों में कमाल कर दिया. महज कुछ ही मिनट में क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) की तरफ से दोगुने से भी ज्यादा सब्सक्राइब हो गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीओ खुलने के महज 10 मिनट के भीतर ही बोलियां उपलब्ध आवंटन के बराबर हो गईं.  आधे घंटे से भी कम समय में डिमांड ऑफर शेयर्स से दोगुनी से ज्यादा हो गई.

Advertisement
23 अक्टूबर तक खुला रहेगा

यह आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल गया है . 23 अक्टूबर तक निवेशक इसमें निवेश कर सकते हैं. इस आईपीओ के जरिये कंपनी ने करीब 27 करोड़ शेयर जारी किए हैं. कंपनी इस आईपीओ के माध्यम से निवेशकों से 30,213 करोड़ रुपये जुटा रही है. यह लगभग दो दशकों में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ग्रुप का पहला आईपीओ है. 

कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड प्रति शेयर 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय किया है. जियो की तरफ से जारी ऑफर डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, आईपीओ के जरिए कंपनी का वैल्यूएशन लगभग 108 अरब डॉलर  (10 लाख 22 हजार करोड़ करोड़ रुपये) है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: अक्टूबर में भी शेयर बाजार का लुढ़कना जारी, एक दिन में ₹5 लाख करोड़ डूबने की ये 5 वजहें

28 अक्टूबर को होगी लिस्टिंग

जियो प्लेटफॉर्म्स 28 अक्टूबर, 2026 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्टेड होगा. भारत का सबसे बड़ा आईपीओ जियो आईपीओ से 2024 में हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ को पीछे छोड़ने की उम्मीद है. इससे यह मूल्य के हिसाब से भारत के इतिहास का सबसे बड़ा इनीशियल पब्लिक ऑफर बन जाएगा.

वीडियो: Shiva Sharma Murder Case: आरोपी मॉडल को यूपी पुलिस ने कैसे गिरफ्तार किया?

Advertisement

Advertisement