Aadhaar Card अपडेट करवाते समय सबसे बड़ी दिक्कत क्या होती है. अपने आसपास के आधार सेंटर को ढूंढना. वैसे तो नए आधार ऐप के आने से कई तरह के अपडेट मोबाइल से ही हो जाते हैं, जैसे पता बदलना या सबसे जरूरी मोबाइल नंबर अपडेट करना. लेकिन बायोमेट्रिक यानी फिंगर प्रिन्ट और आंखों के स्कैन के लिए तो सेंटर ही जाना पड़ता है. हालांकि ऐप में भी पास के आधार सेंटर की जानकारी होती है लेकिन वो भी आलस वाला काम है. ऐप ओपन करो, ओटीपी डालो. वगैरा-वगैरा. लेकिन आगे से ऐसा नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि Google आपकी मदद करेगा.
Aadhaar Card अपडेट होगा आसान, गूगल वाला ये नया जुगाड़ आपके बहुत काम आएगा
Aadhaar Card अपडेट: Google Maps को लेकर गूगल इंडिया और आधार का प्रबंधन देखने वाली संस्था UIDAI के बीच पार्टनरशिप हुई है. जानिए अब इससे क्या बदल जाएगा.


Google Maps पर जल्द ही वेरीफाइड आधार सेंटर नजर आने वाले हैं. गूगल इंडिया और आधार का प्रबंधन देखने वाली संस्था UIDAI के बीच पार्टनरशिप हुई है. 60000 से ज्यादा आधार सेंटर मैप पर ही दिख जाएंगे.
मैप में ना सर्फ आधार सेंटर का पता दिखेगा बल्कि उससे जुड़ी जरूरी जानकारी भी उपलब्ध होगी. मसलन आधार सेंटर की टाइमिंग क्या है और वहां क्या-क्या सर्विस मिलती हैं. मैप में इस बात की जानकारी होगी कि आधार सेंटर पर विकलांग लोगों के लिए रैम्प की व्यवस्था है या नहीं. गूगल इंडिया ने एक्स पोस्ट करके इस साझेदारी के बारे में बताया है.
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि आधार में अपडेट को लेकर पिछले कुछ महीनों में कई सारे अपडेट हुए हैं. October 1, 2025 से Aadhaar Card अपडेट करवाना अब महंगा हो गया है. UIDAI के मुताबिक, अब आधार धारकों को डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक अपडेट पर ज्यादा खर्च करना होगा. माने नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर या ईमेल से लेकर फिंगरप्रिंट अपडेट करने पर पहले से ज्यादा पैसा देना होगा.
डेमोग्राफिक अपडेट माने नाम, पता, जन्म की तारीख, मोबाइल नंबर या ईमेल अपडेट करवाने पर 75 रुपये देने होंगे. बायोमेट्रिक अपडेट बोले तो फिंगरप्रिंट से लेकर आंखों का स्कैन और फोटो बदलवाने पर अब 125 रुपये देने होंगे. आधार सेंटर पर जाकर कागज-पत्री वाला अपडेट करवाया यानी आईडी प्रूफ और एड्रैस प्रूफ में कोई बदलाव हुआ तो अब 50 की जगह 75 रुपये देने होंगे. myAadhaar पोर्टल पर यह सर्विस 14 जून 2026 तक मुफ्त रहेगी. आधार का प्रिंट आउट पहली बार निकाला तो 40 रुपये और दूसरी बार निकाला तो 50 रुपये चुकाने होंगे.
वीडियो: पत्नी के पार्टनर को मारा, पुलिस के सामने बीड़ी पी, कौन है ये आरोपी?











.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)

