Aadhaar का रिवीजन कर लेते हैं. क्यों कर लेते हैं क्योंकि पुराना वाला 'mAadhaar' अब बंद हो गया और उसकी जगह नया वाला न्यू 'Aadhaar' ऐप आ गया है. अब नया ऐप आया है तो कई सारे नए फीचर्स भी लेकर आया होगा. कुल पांच तो हमें पता चल गए तो सोचा आपको भी बता दिया जाए.
mAadhaar ऐप बंद, नए को तुरंत डाउनलोड करें, अभी ये काम फ्री हो जाएंगे
पुराने वाले 'mAadhaar' की जगह नया वाला न्यू 'Aadhaar' ऐप आ गया है. अब आपको आधार कार्ड में अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए सेंटर जाने की जरूरत नहीं. सारा काम ऑनलाइन हो जाएगा.

1. अब आपको आधार कार्ड में अपनी जानकारी अपडेट करने के लिए सेंटर जाने की जरूरत नहीं. सारा काम ऑनलाइन हो जाएगा. पता बदलने के लिए अब सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं है. 75 रुपये की फीस देकर ऐप से ही ये काम कर सकते हैं. पहले इसके लिए 50 रुपये की फीस लगती थी. मोबाइल नंबर बदलने के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नहीं. बायोमेट्रिक अपडेट बोले तो फिंगरप्रिंट से लेकर आंखों का स्कैन और फोटो बदलवाने पर अब 125 रुपये देने होंगे. इसके लिए सेंटर जाना होगा.
2. आधार के डिटेल्स में ईमेल चिपकाना है या उसे अपडेट करना है तो ये काम ऐप से मुफ़्त में हो जाएगा. हालांकि ये फ्री वाली सुविधा सिर्फ़ 31 दिसंबर तक मिलेगी. 31 दिसंबर के बाद इसके लिए पैसे देने होंगे.
3. वैसे तो आपका आधार कहां-कहां इस्तेमाल हुआ है, इसका मेल और मैसेज तुरंत आ जाता है. लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ और आपको संदेह है कि आपके आधार का किसी से एक्सेस लिया है तो आप ऐप से ही ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री चेक कर सकते हैं. किंतु-परंतु संदेह नहीं भी हो तो साल छह महीने में इसे चेक करते रहिए. कुछ संदिग्ध दिखे तो तुरंत रिपोर्ट करें.
4. नए आधार ऐप में सिर्फ अपना प्रोफ़ाइल नहीं, बल्कि पूरे परिवार का प्रोफ़ाइल मैनेज किया जा सकता है. एक अकाउंट से पांच आधार कार्ड लिंक हो सकते हैं. एक बार जो परिवार के सदस्यों का प्रोफ़ाइल चिपका लिया तो फिर OTP लेने के लिए हर किसी के मोबाइल में झांकने की जरूरत नहीं होगी.
ये भी पढ़ें: नई-पुरानी, बंद-चालू सिम के लिए नियम सख्त, बिना अंगूठा या Eye Scan के अब कुछ नहीं होगा
5. सिर्फ़ एक टैप से अपने बायोमेट्रिक्स को लॉक करें. ये वाला काम आपको सारे काम छोड़कर कर लेना है. अपने फ़िंगरप्रिंट/आइरिस डेटा (आंखों की पुतलियों) को तुरंत लॉक या अनलॉक करें, जिससे आधार से होने वाली धोखाधड़ी का खतरा काफी कम हो जाता है. जब आपको इसकी जरूरत हो तब बायोमेट्रिक्स को अनलॉक कर सकते हैं.
वीडियो: आसान भाषा में: धर्म बदलने से खत्म होगा SC स्टेटस और रिजर्वेशन?









