तमिलनाडु में 2.5 लाख रुपये से कम सालाना आय वाले परिवारों को हर साल 3 LPG सिलेंडर फ्री मिलेंगे. मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने सोमवार, 24 अगस्त को विधानसभा में इसका ऐलान किया. इस स्कीम का नाम ‘अन्नपूर्णी सुपर सिक्स’ है, जो पोंगल 2027 से शुरू होगी. सीएम विजय ने ट्रांसजेंडर्स के लिए फ्री बस यात्रा की भी ऐलान किया है. इसके साथ ही महिलाओं के लिए फ्री बस स्कीम का दायरा भी बढ़ाया गया है.
CM विजय का बड़ा फैसला, हर परिवार को मिलेंगे 3 LPG सिलेंडर, ट्रांसजेंडर्स के लिए फ्री बस यात्रा
Tamil Nadu के CM Joseph Vijay ने कई बड़े ऐलान किए हैं. अब 2.5 लाख से कम सालाना आय वाले परिवारों को सालाना 3 फ्री LPG सिलेंडर मिलेंगे. इसके अलावा ट्रांसजेंडर्स को फ्री बस यात्रा की सुविधा मिलेगी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्कीम से तमिलनाडु के करीब 1.30 करोड़ परिवारों को सीधा फायदा मिलेगा. खरीदे गए सिलेंडरों का पूरा पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. इस योजना पर तमिलनाडु के खजाने से हर साल लगभग 4,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे. इस स्कीम का ऐलान करते हुए विजय ने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रही जंग की वजह से सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है. इससे कमजोरा परिवारों पर आर्थिक बोझ भी बढ़ा है. उन्होंने विधानसभा में कहा,
"जनता पर पैसे का बोझ कम करने और लोगों से किए गए वादे को पूरा करने के लिए हमने अहम फैसला लिया है. कुकिंग गैस सिलेंडर पर खर्च होने वाली रकम राज्य सरकार की ओर से दी जाएगी."

चुनाव से पहले, विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' ने साल में छह मुफ्त LPG सिलेंडर देने का वादा किया था.
ये भी पढ़ें: विजय का विधायकों को बड़ा पैकेज, कार से लेकर 75 हजार भत्ता तक, तृषा विवाद के बीच CM का बड़ा ऐलान
ट्रांसजेंडर्स के लिए फ्री यात्रामुख्यमंत्री विजय ने ट्रांसजेंडर्स के लिए फ्री बस यात्रा का ऐलान किया है. साथ ही महिलाओं के लिए फ्री बस स्कीम का दायरा भी बढ़ाया है. इस एक्सपेंडेड स्कीम के तहत, महिलाओं को न केवल साधारण बसों में, बल्कि एक्सप्रेस, LSS (लिमिटेड स्टॉप सर्विस) और डीलक्स बसों में भी फ्री यात्रा करने की सुविधा मिलेगी. यह फायदा जिलों के बीच चलने वाली बस सेवाओं पर भी लागू होगा. सीएम विजय ने कहा,
"इस सरकार का विजन सामाजिक न्याय का सिद्धांत है. तमिलनाडु के किसी भी हिस्से में रहने वाली महिला को ट्रांसपोर्ट के खर्च की वजह से मौकों से वंचित नहीं होना चाहिए."
इस योजना को पहले ‘विदियाल पयनम थिट्टम’ के नाम से जाना जाता था. अब सरकार ने इसका दायरा बढ़ाकर इसका नाम 'वेट्री पयनम थिट्टम' कर दिया है, जो महात्मा गांधी जयंती (2 अक्टूबर) के दिन से नए नियमों के साथ लागू होगा. इस कदम से राज्य सरकार को हर साल 6,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा.
वीडियो: परिसीमन पर तमिलनाडु सीएम विजय का नया प्रस्ताव









