ऋषभ पंत (Rishabh Pant) श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन ज्यादा देर बैटिंग नहीं कर पाए. जब वह 3 रनों पर थे, तब इंजर्ड हो गए. उनकी कलाई पर चोट लग गई थी. इस वजह से उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. लेकिन, पंत जब दूसरे दिन बैटिंग करने आए, तो अलग रंग में दिखे. उन्होंने अटैकिंग शॉट खेले. इस बीच पंत ने पर्सनल अचीवमेंट भी हासिल की. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) का टेस्ट में छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
ऋषभ पंत ने बनाया टेस्ट में तूफानी रिकॉर्ड, गिलक्रिस्ट-धोनी छूटे पीछे, अब बेन स्टोक्स निशाने पर
ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने कोलंबो टेस्ट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह टेस्ट में सबसे ज्यादा छ्क्के मारने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए. इस दौरान उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट((Adam Gilchrist) का रिकॉर्ड तोड़ दिया.

एडम गिलक्रिस्ट ने टेस्ट में 100 छक्के लगाए थे. उन्होंने ये 100 छक्के 96 टेस्ट की 137 पारियों में मारे थे. वह सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर थे. अब ऋषभ पंत ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. खास बात यह है कि उनका रिकॉर्ड एक लेफ्ट हैंड विकेटकीपर बैटर ने तोड़ा है. गिलक्रिस्ट भी लेफ्ट हैंड विकेटकीपर बैटर थे.
पंत ने तोड़ा रिकॉर्डऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे दिन तेज-तर्रार बैटिंग की. इस दौरान उन्होंने 90वें ओवर में लाहिरू कुमारा की गेंद पर 95 मीटर का छक्का लगाया. इस छक्के साथ उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ये पंत के टेस्ट करियार का 101वां छक्का था. इससे पहले उन्होंने गॉल टेस्ट में 100 छक्के लगाकर एंडम गिलक्रिस्ट की बराबरी की थी.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड टीम के स्टार्स को क्या हुआ? हथकड़ी लगाए दिखे ब्रायडन कार्स, बेन स्टोक्स भी साथ नजर आए
अब मैकुलम और स्टोक्स आगेटेस्ट क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले में पंत से आगे मैकुलम और बेन स्टोक्स हैं. स्टोक्स के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 122 टेस्ट मैचों में 138 छ्क्के लगाए. दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम हैं. मैकुलम ने 101 टेस्ट में 107 छक्के मारे. अब ऋषभ पंत इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. वह सबसे कम टेस्ट में 100 छक्के पूरे करने वाले बैटर हैं. पंत श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का 52वां टेस्ट खेल रहे हैं.
ऋषभ पंत ने भारत की पहली पारी में शानदार बैटिंग की. उन्होंने ध्रुव जुरेल के साथ 112 रनों की पार्टनरशिप की. पंत 63 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने अपनी इनिंग्स में 6 चौके और 2 छक्के लगाए.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









