The Lallantop
Logo

'व्हिसपरिंग डेथ' कहलाने वाला बोलर जिसका गुस्सा न्यूज़ीलैंड के खिलाफ भयंकर निकला

जब गेंद की जगह पैर से गरजी 'व्हिसपरिंग डेथ'!

Advertisement

1983 की विश्वविजय पर बनी फिल्म 83 की शुरुआत. इंडियन प्लेयर्स वेस्ट इंडीज़ वालों की प्रैक्टिस देखने पहुंचे हैं. और वहीं पर रॉजर बिन्नी साब विंडीज़ के बोलर्स का इंट्रो दे रहे हैं. ये वो वाला इंट्रो नहीं था, जो आप अपनी फ्रेंड सर्कल में देते हैं. ये वाला इंट्रो हर शब्द के साथ ख़ौफ फैला रहा था. ख़ौफ, विंडीज़ के बोलर्स का.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

और इस खौफ़ की शुरुआत होल्डिंग के ज़िक्र से हुई थी. होल्डिंग, जिन्हें क्रिकेट इतिहास के सबसे खूंखार बोलर्स में से एक माना जाता है. और जिनके बारे में चंद शब्दों में बताना हो, तो रॉजर बिन्नी की बात दोहरा लीजिए. आज सिली पॉइंट में हम होल्डिंग का ही एक क़िस्सा सुनाएंगे.

Advertisement
Advertisement